asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

दमण में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पक्षीशाला का किया उद्घाटन

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 20 सितंबर। देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ जी का तीन दिवसीय केंद्रशासित प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली और दमण-दीव का दौरा आज से शुरू हुआ। आज सुबह दमण एयरपोर्ट पर पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का संघ प्रदेशों के प्रशासक प्रफुल पटेल, दमण-दीव सांसद उमेश पटेल, दमण जिला पंचायत प्रमुख जागृति पटेल, दमण म्युनिसिपल प्रेसिडेंट अस्पी दमणिया सहित कोस्टगार्ड के डीआईजी एस. एस. एन. बाजपेई सहित के महानुभावों ने स्वागत किया। इस अवसर पर कोस्टगार्ड की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दमण के पर्यटन की दृष्टि से महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट जंपोर स्थित पक्षीशाला का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उनके साथ प्रशासक प्रफुल पटेल, सांसद उमेश पटेल सहित प्रमुख जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज दमण की विभिन्न विकासीय परियोजनाओं सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, पीएम श्री चंद्र शेखर आजाद अपर प्राइमरी स्कूल रिंगणवाडा, सोमनाथ ग्राम पंचायत घर, नमो पथ का दौरा किया। सरकारी स्कूल के बच्चों एवं इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों के साथ बातचीत की। सोमनाथ ग्राम पंचायत घर पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सरपंचों एवं जिला पंचायत सदस्यों से मुलाकात की। सभी जनप्रतिनिधियों को संसद भवन की मुलाकात लेने के लिए आमंत्रित भी किया। उन्होंने पीएम मोदी द्वारा महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत लोकसभा एवं राज्यों की विधानसभा में आरक्षण दिए जाने को ऐतिहासिक काम बताया। नमो पथ के दौरे में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने प्रशासक प्रफुल पटेल और प्रशासक के सलाहकार अमित सिंगला के साथ सेल्फी भी खिंचवाई। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने देर शाम को होटल मीरासोल में प्रदेश के उद्योगपतियों के साथ मुलाकात की।

Related posts

दमण में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जन्मजयंती एवं चौथे जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में समारोह का आयोजन

Asli Azadi

शराब के नशे में एक व्यक्ति ने देवका गार्डन की सीढियों पर चढा दी क्रेटा कार: पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

Asli Azadi

दादरा नगर हवेली में नीति आयोग अंतर्गत संपूर्णता अभियान 2.0 का जिला स्तरीय हुआ शुभारंभ

Asli Azadi

Leave a Comment