asliazadi
दमन, दानह, दीव की खबरें

देश पीएम मोदी का अपमान कतई बर्दाश्त नहीं करेगा: लक्षद्वीप प्रशासक प्रफुल पटेल

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 08 जनवरी। केंद्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप के प्रशासक प्रफुल पटेल ने देश के प्रमुख राष्ट्रीय न्यूज चैनलों के साथ बातचीत की और मालदीव के मुद्दे पर अपनी राय रखी। न्यूज चैनलों से बात करते हुए प्रशासक प्रफुल पटेल ने कहा कि मैं हृदय से पहले तो प्रधानमंत्री जी का अभिनंदन करता हूं, धन्यवाद करता हूँ। साथ ही साथ मैं लक्षद्वीप वासियों का धन्यवाद करता हूं, उन्होंने आदरणीय प्रधानमंत्री जी का पूरा सम्मान और स्वागत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्षद्वीप दौरे पर प्रफुल पटेल ने कहा कि पूरे देश में एक प्रकार से एक माहौल बन गया है। प्रधानमंत्री जी ने जिस प्रकार से ये दौरा किया है मुझे विश्वास है कि लक्षद्वीप में पर्यटन की जो संभावना है बाहर आएगा, लक्षद्वीप की जनता बहुत प्रसन्न है। मालदीव के मंत्रियों के बयान पर प्रफुल पटेल ने कहा कि उनकी सरकार ने उन्हें सजा दी है। देश पीएम मोदी का अपमान कतई बर्दास्त नहीं करेगा। पूरा देश प्रधानमंत्री जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खडा है। आम जनता ने भी प्रधानमंत्री के अपमान को सहन नहीं किया है और उनका उत्तर भी दिया है, मालदीव को दोबारा सोचने के लिए मजबूर भी कर दिया है। प्रशासक प्रफुल पटेल ने आगे कहा कि जैसी भाषा नहीं बोलनी चाहिए.. वैसी भाषा का प्रयोग किया गया। ये देश के स्वाभिमान का मुद्दा है। सबने अपनी नाराजगी जताई है और मालदीव को मजबूर किया है। हर कोई आदमी अपने-अपने संस्कार के हिसाब से बात करता है। हमारे देश के संस्कार है, इस भूमि के संस्कार है, उनको समझ आ गया होगा। प्रफुल पटेल ने बताया कि लक्षद्वीप के लिए पीएम मोदी ने काफी काम किया है। पहले लक्षद्वीप के पर्यटन को बढ़ावा नहीं मिला। पहले लक्षद्वीप के विकास के प्रयास में कमी थी। यहां की कुल जनसंख्या 64 हजार है। इतनी छोटी वळ है और सिर्फ दस ग्रामीण पंचायत हैं। यहां पीने का शुद्ध पानी भी नहीं था। लेकिन प्रधानमंत्री जी की वजह से ऊी२ं’्रल्लं३्रङ्मल्ल स्र’ंल्ल३ का काम चालू हो गया। अधिकांश जगह पर काम शुरू भी हो गया। मछुआरों के लिए बर्फ की सुविधा नहीं थी। इतने सालों से यहां मछुआरों के लिए एक किलो बर्फ नहीं थी। लेकिन अब प्रधानमंत्री की वजह से इसपर काम होने लगा है। इसके अलावा यहां के स्कूल को ठीक किया गया है और यहां २ें१३ ू’ं२२ बनाने का श्रेय पीएम को जाता है। प्रशासक प्रफुल पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के इस दौरे के बाद पूरे देश ही नहीं बल्कि वैश्विक स्तर पर लक्षद्वीप की चर्चा हो रही है। गुगल सर्च पर लक्षद्वीप को सर्च करने वाले लोगों का दो दिन तक ट्रेंड चला। जिसमें लोगों ने लक्षद्वीप के बारे में समझने और पहचानने की कोशिश की और कैसे लक्षद्वीप आया जाये इसकी जानकारी ली। पूरे देश से लोग लक्षद्वीप आना चाहते है। यह लक्षद्वीपवासियों के लिए एक बहुत बडा सुंदर अवसर है। वहां रोजगार के अवसर भी बढेंगे। छोटे से छोटे लोगों को भी कुछ न कुछ काम मिलेगा। प्रशासक प्रफुल पटेल ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी जी की लक्षद्वीप की यात्रा से लक्षद्वीप में अकल्पनीय बदलाव आया है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री जी का धन्यवाद किया। लक्षद्वीप के दो द्वीपों पर वॉटर विला का काम चल रहा है प्रफुल पटेल ने बताया कि हम लक्षद्वीप में पर्यटकों का स्वागत करने के लिए तैयार है। पर्यटकों को जितनी सुविधाओं की आवश्यकता होगी हम सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहे है। लक्षद्वीप आने वाले पर्यटकों के लिए विशेष पैकेज की भी व्यवस्था की जायेगी। उन्होंने बताया कि मालदीव जैसे लक्षद्वीप में वॉटर विला बनाने का काम चल रहा है। सुहेली और कदमत दो द्वीप पर वॉटर विला का काम लगभग शुरू हो गया है। 800 से 1000 वॉटर विला बनाने का कार्य शुरु हो चुका है।

Related posts

5 राज्यों के चुनाव परिणामों का असर संघ प्रदेश थ्रीडी की दोनों लोकसभा सीटों पर पडना तय

Vijay Bhatt

दमण और सिलवासा नगरपालिका के प्रमुख एवं उपप्रमुख का पद दूसरे टर्म के लिए महिलाओं के लिए आरक्षित होने के निर्देश से प्रदेश में नई चर्चा शुरु

Vijay Bhatt

पीएम मोदी के नेतृत्व में देश बनेगा विकसित, युवाओं के लिए बढेंगे अवसर: अनुराग ठाकुर 

Vijay Bhatt

Leave a Comment