asliazadi
दमन, दानह, दीव की खबरें

दमण-दीव के पूर्व सांसद स्व. डाह्याभाई पटेल की स्मृति में चल रही भागवत कथा को दिया गया विराम

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 9 जनवरी। दमण-दीव के पूर्व सांसद स्वर्गीय डाह्याभाई पटेल की स्मृति में कोली पटेल समाज के हॉल सोमनाथ भवन में चल रही विश्व प्रसिद्ध कथाकार प्रफुलभाई शुक्ल की 859वीं भागवत कथा को आज भाव-विभोर वातावरण में विराम दिया गया। इसके पहले भागवत कथा के मुख्य यजमान जिज्ञेश डी. पटेल के निवासस्थान पर चल रहे भागवत दशांश यज्ञ में श्रीफल होमी पूर्णाहुति की गयी। कोली पटेल समाज की प्रमुख चंचलबेन डी. पटेल, जागृति डी. पटेल ने पोथी एवं व्यास पूजा करके कथाकार प्रफुलभाई शुक्ल का सम्मान किया। पूर्व सांसद स्वर्गीय डाह्याभाई पटेल परिवार की ओर से कथाकार प्रफुलभाई शुक्ल को स्मृति चिन्ह के रूप में एक नई फॉच्र्यून कार उपहार में दी। आज की कथा मंे सुदामा चरित्र की कथा का वर्णन किया गया। कथाकार प्रफुलभाई शुक्ल ने सात दिनों के समस्त पुण्य स्व. डाह्याभाई पटेल एवं समस्त पितृओं के चरणों में अर्पित किया। कथा के आचार्य चेतन जोशी (भीमपोर), भार्गव भट्ट, विनय नायक और भूदेवों द्वारा शांति प्रार्थना की गई। कथावाचक प्रफुलभाई शुक्ल ने व्यासपीठ से कहा कि सुदामा निष्काम धर्म के आचार्य हैं। दमण में स्व. डाह्याभाई पटेल के पुण्य प्रताप से ऐतिहासिक भागवत कथा संपन्न हुई। आज की कथा में संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपेश टंडेल, दमण नगरपालिका अध्यक्ष अस्पी दमणिया, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष महेश अगरिया, संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष हरीश पटेल, दमण शहर भाजपा अध्यक्ष पीयूष पटेल, कौशिक टंडेल (बिल्डर कोसंबा), हेतल टंडेल, तेजश्री टंडेल (कनाडा), राहुल जांखिया, रमेश दाबुलकर और उनका परिवार, दमण के एक मुस्लिम परिवार से नसीमबेन एवं उनकी पुत्री उपस्थित रही। जिनका स्वागत जंयती पटेल, उपेन्द्र पटेल, महेश पटेल एवं कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। भाव विभोर वातावरण में हिताक्षी जिज्ञेश पटेल और जिज्ञेश पटेल द्वारा उपस्थित सभी का धन्यवाद किया गया। बड़ी संख्या में उपस्थित भाविक भक्तों ने श्री कृष्ण शरणम मम का जाप किया। मुख्य यजमान परिवार द्वारा बड़ी संख्या में भक्तों को महाप्रसाद दिया गया। इस प्रकार सात दिवसीय भागीरथी गंगा की इस कथा को विराम दिया गया। कथा में पहुंचे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपेश टंडेल ने कहा कि पूर्व सांसद डाह्याभाई पटेल ने 10 वर्ष तक दमण-दीव के सांसद के रुप में अपनी सेवा दी। इस दौरान उन्होंने विकास और धर्म को जोडने का काम किया। आज डाह्याभाई के पुत्र जिज्ञेश पटेल के माध्यम से दमण के लोगों को धर्म से जुडने का अवसर मिला है। दीपेश टंडेल ने कहा कि अयोध्या में बन रहे भव्य श्री राम मंदिर में रामलला बिराजने जा रहे है, जो अत्यंत खुशी की बात है। दीपेश टंडेल ने कहा कि प्रफुल नाम दमण और दमण में काफी फेमस हुआ है। कथाकार प्रफुल शुक्ल कथा के माध्यम से लोगों को धर्म के साथ जोड रहे है। वहीं संघ प्रदेश के प्रशासक प्रफुल पटेल के माध्यम से लक्षद्वीप विश्व विख्यात हुआ है। चंचलबेन डी. पटेल ने कहा कि कोली पटेल समाज हॉल में 7 दिन तक ज्ञान की गंगा बही है। पूज्य बापू प्रफुलभाई शुक्ल ने भागवत सप्ताह के अंतर्गत 7 दिनों तक विभिन्न प्रसंगों की कथा सुनाकर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। उन्होंने कथा में उपस्थित सभी भक्तों और कथा को सफल बनाने में सहयोग देने वाले के प्रति आभार जताया। कथा समापन अवसर पर कथा के मुख्य यजमान जिज्ञेश डी. पटेल ने उपस्थित सभी का आभार जताया। जिज्ञेश पटेल ने सर्वप्रथम कथाकार प्रफुलभाई शुल्क का वंदन किया। इसके बाद उन्होंने 7 दिन तक कथा सुनने के लिए उपस्थित रहीं महिलाओं, युवतियों, युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों के प्रति आभार जताया। साथ ही उन्होंने दमण जिला कोली पटेल समाज कमेटी का भी आभार माना। वहीं इस भागवत कथा को सफल बनाने के लिए मेहनत करने वाले सभी लोगों के प्रति भी आभार जताया। जिज्ञेश पटेल ने कहा कि वषार्ें से सनातन धर्म की इच्छा रही है कि अयोध्या में श्री रामलला का भव्य मंदिर का निर्माण हो, जो अब साकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के हाथों प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होने जा रही है, यह सनातन धर्म के लिए सबसे बडी उपलब्धि है इसके लिए मैं पीएम मोदी का भी आभार मानता हूं। इसके पहले हिताक्षी जिज्ञेश पटेल ने भी उपस्थित माताओं, बहनों, भाईयों एवं वरिष्ठ नागरिकों का आभार जताया। उन्होंने कथाकार पूज्य बापू का अभिनंदन किया। साथ ही मीडिया कर्मियों का भी आभार माना।

Related posts

भाजपा प्रभारी पूर्णेश मोदी ने सांसद कला डेलकर और अभिनव डेलकर का कराया भाजपा प्रवेश

Vijay Bhatt

संघ प्रदेश थ्रीडी में प्रशासक प्रफुल पटेल के सुशासन और विकास के 7 साल पूरे होने पर भाजपा सचिव जिज्ञेश पटेल ने गरबा क्लासिस के युवाओं के साथ मनाया जश्न

Vijay Bhatt

दमण के कचीगाम की सरकारी जमीन पर संचालित यूरोकॉस्टिक प्रोडक्ट्स लिमिटेड की अनियमितता का हुआ खुलासा

Vijay Bhatt

Leave a Comment