असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 15 मई। संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव तथा लक्षद्वीप के प्रशासक प्रफुल पटेल विदेश दौरे पर है। प्रशासक प्रफुल पटेल ने अपने विदेश दौरे में आज फिजी के प्रधानमंत्री सित्वेनी राबुका और उप प्रधानमंत्री बिमन प्रसाद के साथ मुलाकात की। इस राजकीय मुलाकात के दौरान संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव तथा लक्षद्वीप के प्रशासक प्रफुल पटेल का फिजी के प्रधानमंत्री सित्वेनी राबुका और उप प्रधानमंत्री बिमन प्रसाद ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर फिजी के अन्य मंत्रीगण के साथ भी प्रशासक प्रफुल पटेल ने बातचीत की। प्रशासक प्रफुल पटेेल ने फिजी के प्रधानमंत्री सित्वेनी राबुका के साथ भारतीय और फिजी की संस्कृति तथा अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा-विचारणा भी की।