asliazadi
विदेश

संघ प्रदेश थ्रीडी एवं लक्षद्वीप प्रशासक प्रफुल पटेल ने फिजी में भारतीय समुदाय को किया संबोधित

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, फिजी 16 मई। संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव तथा लक्षद्वीप के प्रशासक प्रफुल पटेल फिजी के दौरे पर है। प्रशासक प्रफुल पटेल ने फिजी में निवास कर रहे भारतीय समुदाय द्वारा आयोजित इंडियन डाईपोरा कार्यक्रम में शामिल होकर भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस मौके पर प्रशासक प्रफुल पटेल ने फिजी में निवास कर रहे भारतीय समुदाय के लोगों से बातचीत की और विचारों का आदान-प्रदान किया। उन्होंने कहा कि परदेस में अपनों से मिलने का मजा ही अलग है। फिजी में भारतीय समुदाय से इंडियन डाईपोरा कार्यक्रम के तहत मिलने का अवसर मिला। फिजी में निवास करने वाले भारतीय समुदाय के लोगों ने प्रशासक प्रफुल पटेल को अपने बीच पाकर काफी खुश हुए। उल्लेखनीय है कि प्रशासक प्रफुल पटेल ने फिजी में राजकीय कार्यक्रम के दौरान फिजी के प्रधानमंत्री और उप प्रधानमंत्री से भी मुलाकात की थी। वहीं उन्होंने भारतीय और फिजी की संस्कृति के बारे में भी जानकारी आदान-प्रदान की थी।

Related posts

फिजी के प्रधानमंत्री सित्वेनी राबुका और उप प्रधानमंत्री बिमन प्रसाद के साथ संघ प्रदेश थ्रीडी एवं लक्षद्वीप प्रशासक प्रफुल पटेल ने की मुलाकात

Vijay Bhatt

Leave a Comment