asliazadi
दमन, दानह, दीव की खबरें

देश की जनता पीएम मोदी के साथ : मालदीव ने कुछ ही घंटों में घूटने टेके, तीन मंत्रियों को पद से हटाया

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 07 जनवरी। देश की जनता पीएम मोदी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खडी है उसका प्रमाण फिर एक बार विश्व को देखने को मिला है। पीएम मोदी की हाल ही में लक्षद्वीप की यात्रा को लेकर मालदीव के मंत्रियों द्वारा की गई पीएम मोदी और भारत के खिलाफ की टिप्पणियों का करारा जवाब देते हुए देशवासियों ने पिछले 24 घंटों में जो आक्रोश का परिचय दिया उससे मालदीव सरकार को अपने मंत्रियों पर एक्शन लेना पडा और उन्हें तत्काल प्रभाव से मंत्री पद से हटा देना पडा है। ज्ञात हो कि पीएम मोदी इसी महीने के प्रारंभ में केंद्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप के दौरे पर गये थे। 97 प्रतिशत मुस्लिम आबादी वाले लक्षद्वीप को पीएम मोदी ने 1150 करोड रुपये की परियोजनाओं की भेंट दी थी। जो आजादी के बाद पहली बार लक्षद्वीप के विकास को नया आयाम देने वाली साबित होगी। इस यात्रा में पीएम मोदी ने लक्षद्वीप की खूबसूरती से विश्व का परिचय कराते हुए खूबसूरत द्वीपों और बिचों का वीडियो एवं तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थी। पीएम मोदी ने देशवासियों को लक्षद्वीप टूर के लिए प्रोत्साहित करते हुए लिखा था कि जो लोग रोमांच पसंद करते है उनकें लक्षद्वीप जरुर आना चाहिए। पीएम मोदी ने लक्षद्वीप में समुद्र में गोता लगाया था। उन्होंने वहां स्नॉर्कलिंग भी की थी। पीएम मोदी द्वारा 4 जनवरी 2024 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लक्षद्वीप की तस्वीरें साझा होने के साथ लक्षद्वीप विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड करने लगा। लाखों लोग लक्षद्वीप के बारे में गुगल में लक्षद्वीप कैसे पहुंचे सर्च करने लगे। पीएम मोदी की एक ही विजिट से लक्षद्वीप डेस्टिनेशन से टूरिस्ट डेस्टिनेशन में तब्दील होता देख मालदीव के नेता बौखला गये। मालदीव सरकार के मंत्री मरियम शिउना, मालशा और हसन जिहान ने भारत के खिलाफ घृणास्पद भाषा का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया। मालदीव की इस घटिया हरकत को देखते हुए देश की जनता में मालदीव के खिलाफ भारी आक्रोश फैल गया। लोगों ने अपनी मालदीव की ट्रिप्स कैंसिल करना शुरु किया और उसका स्क्रीनशॉट भी सोशल मीडिया साइट पर शेयर कर रहे है। बताया जाता है कि 8000 से अधिक होटलों की बुकिंग कैंसिल कर दी गई है और 2500 फ्लाइट्स की टिकट भी कैंसिल कर दिये गये है। सोशल मीडिया साइट पर बायकॉट मालदीव भी ट्रेंड करने लगा है। इसके साथ ही भारत में तमाम सेलेब्रिटीज ने भी मालदीव द्वारा की गई टिप्पणियों पर ट्वीट करना शुरु कर दिया है। सभी सेलेब्रिटीज लक्षद्वीप की खूबसूरत तस्वीरें #ए७स्र’ङ्म१ीकल्ल्रिंल्लक२’ंल्लि२, #छं’२ँंि६ीीस्र साझा कर रहे है। अक्षय कुमार, सलमान खान, कंगना रानौत, कार्तिक आर्यन, पूजा हेगडे, टाइगर श्रॉफ, हार्दिक पंड्या, जैकलीन फर्नांडीज, श्रद्धा कपूर, मधुर भंडारकर, जोन अब्राहम सहित देश की अन्य सेलेब्रिटी ने लक्षद्वीप के पर्यटन का प्रचार शुरु कर दिया है। भारतवासियों की सख्त प्रतिक्रिया देखते हुए मालदीव सरकार ने अपने तीनों मंत्री मरियम शिउना, मालशा और हसन जिहान को निलंबित कर दिया है। बता दें कि दिसंबर 2023 में मालदीव की सत्ता संभालने के बाद राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने भारत के खिलाफ नफरत और चीन के प्रति प्यार का इजहार करना शुरु कर दिया था। पीएम मोदी मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की चाल को समझ गये थे। पीएम मोदी ने नये वर्ष 2024 के दूसरे ही दिन लक्षद्वीप का दौरा कर विश्व के नक्शे पर छोटे से केंद्रशासित प्रदेश को अंकित कर दिया। पीएम मोदी ने अपनी एक ही यात्रा में लक्षद्वीप को पर्यटन का डेस्टिनेशन बनाकर मालदीव को उसकी औकात दिखा दी। गौरतलब है कि पूर्व के वर्षों में भारत के देशद्रोही जाकिर नाईक को पनाह देने वाले मलेशिया और पाकिस्तान के साथ कश्मीर का राग अलापने वाले तुर्की को भी भारतीय पर्यटक झटका दे चुके है। दोनों ही देशों को भारत की खिलाफत करने की किमत करोडों डॉलर का पर्यटन बिजनेस खोकर चुकानी पडी थी। मालदीव भी उसी राह पर चल पडा है ऐसे में भारतीय पर्यटकों का मालदीव को भी जोर का झटका जोर से लगने वाला है। जिसका शुभारंभ कुछ ही घंटे पहले से हो चुका है।

Related posts

संघ प्रदेश थ्रीडी में प्रशासक प्रफुल पटेल के सुशासन और विकास के 7 साल पूरे होने पर भाजपा सचिव जिज्ञेश पटेल ने गरबा क्लासिस के युवाओं के साथ मनाया जश्न

Vijay Bhatt

दमण के कचीगाम की सरकारी जमीन पर संचालित यूरोकॉस्टिक प्रोडक्ट्स लिमिटेड की अनियमितता का हुआ खुलासा

Vijay Bhatt

प्रशासन ने आदिवासी विकास संगठन प्रबंध समिति को किया निलंबित, प्रशासक की नियुक्ति की

Vijay Bhatt

Leave a Comment