asliazadi
दमन, दानह, दीव की खबरें

दमण की सभा में राहुल गांधी ने पीएम मोदी और प्रशासक प्रफुल पटेल पर बोला सीधा हमला

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 28 अप्रैल। केंद्र शासित प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव के दमण में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरक्षण के मुद्दे पर आरएसएस और बीजेपी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीजेपी संविधान को नष्ट करना चाहती है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दमण में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि आरएसएस और भाजपा अपने नेताओं को देश का राजा बनाने के लिए संविधान और विभिन्न संस्थानों को नष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आरएसएस आज कह रहा है कि वे आरक्षण के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन पहले उन्होंने कहा था कि वे आरक्षण का विरोध करते हैं। आरएसएस और बीजेपी संविधान को खत्म करना चाहती है। उन्होंने कहा कि आज हिंदुस्तान के चुनाव में दो विचारधाराओं के बीच लड़ाई हो रही है। एक तरफ कांग्रेस पार्टी जो कहती है, हर जगह की जो पहचान है, संस्कृति है, भाषा है, उसकी रक्षा होनी चाहिए, लेकिन बीजेपी और आरएसएस कहती है कि एक देश, एक भाषा और एक नेता। राहुल गांधी ने कहा कि प्रफुल पटेल यहां के प्रशासक नहीं है, बल्कि यहां के राजा हैं। राजा को दिल्ली से बैठाया गया है। राजा को कहा गया है कि तुम राजा हो, जो भी करना है, कर सकते हो। जो भी करना है, खुली छूट है। यहां के राजा प्रफुल पटेल है। वह आप लोगों को तंग करते आ रहे हैं। यह पूरे देश में हो रहा है। तमिलनाडु में तमिल भाषा, बंगाल में बंगाली का प्रयोग होता है, लेकिन बीजेपी एक देश और एक भाषा की बात कर रही है। राहुल गांधी ने कहा कि एक भाषा कैसे, एक नेता कैसे? यह विचारधारा की लड़ाई है। हम संविधान की रक्षा कर रहे हैं और जो हिंदुस्तान को संविधान ने दिया, उसकी रक्षा हम कर रहे हैं और उनका लक्ष्य संविधान को किसी न किसी तरह खत्म करना है। वे संविधान को खत्म करना चाहते हैं। संविधान कहता है कि हिंदुस्तान के सभी लोगों को एक जैसा अधिकार मिलना चाहिए। संविधान ने करोड़ों लोगों को आरक्षण दिया है। दलितों को, आदिवासियों को, पिछड़े वर्ग को आरक्षण दिया, लेकिन वे खत्म करना चाहते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के पास सीबीआई, ईडी, इनकम टैक्स और पुलिस सभी संस्थाएं हैं। चुनाव आयोग हो, न्यायपालिका हो, सभी संविधान के तहत बनाए गये हैं। सभी को एक समान अधिकार की बात संविधान में कही गयी है। संविधान नींव था। उनसे ये चीजें निकली है। ये लोग इनको नष्ट करना चाहते हैं। वे लोग अलग-अलग संस्थाओं को खत्म करना चाहते हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि आप वाइस चांसलर की लिस्ट निकालें। सारे के सारे बीजेपी और आरएसएस के आदमी हैं। उनको शिक्षा के बारे में कुछ मालूम नहीं है। आज आरएसएस का बयान आया है कि वे आरक्षण के खिलाफ नहीं है। जो भी आरक्षण के खिलाफ हैं, सभी इनकी पार्टी में जा रहे हैं। फिर भी कह रहे हैं कि हम आरक्षण के खिलाफ नहीं है। राहुल गांधी ने कहा कि वे लोकतंत्र को क्यों खत्म करना चाहते हैं? वे 20-22 अरबपतियों को मदद करना चाहते हैं। किसानों का एक पैसा माफ नहीं किया। बेरोजगार लोगों का एक भी कर्जा माफ नहीं किया है। नरेन्द्र मोदी ने 20-25 अरबपतियों के 16 लाख करोड रुपये माफ किये है। नोटबंदी और गलत जीएसटी से किसी का फायदा नहीं हुआ। यहां के एक भी व्यक्ति को नोटबंदी से फायदा नहीं हुआ है। जीएसटी से क्या एक भी व्यक्ति को फायदा हुआ है? बीजेपी के लोग 20-25 अरबपति बना सकते हैं, तो कांग्रेस करोड़ों लखपति बना सकती है। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान के गरीब परिवार की लिस्ट बनेगी। करोड़ों परिवार की लिस्ट बनेगी और हर परिवार से एक महिला को चुना जाएगा। उस महिला के बैंक अकाउंट में साल में एक लाख रुपए डाल देंगे। 21वीं सदी में महिला और पुरुष दोनों काम करते हैं। दोनों को पैसा मिलता है, मगर जो महिला घर में काम करती है, तो उसे पैसा क्यों नहीं मिलता है। घर में काम करने वाली महिला को कोई पैसा नहीं मिलता है। इसलिए घर में काम करने वाली महिला को एक लाख रुपए साल में दिए जाएंगे। राहुल गंाधी ने कहा कि मैं यहां आपको खुश करने आया हूं। दिल्ली में हमारी सरकार आएगी तो प्रफुल पटेल को यहां से दो मिनट में हटाएंगे। उनकी दादागिरी और यहां जो भ्रष्टाचार किये है उसका हिसाब होगा। राहुल गांधी ने कांग्रेस द्वारा जारी मेनोफेस्टो के बारे में भी जानकारी दी। जिसमें उन्होंने बताया कि हमने मजदूरों, किसानों, मछुआरों, युवाओं और महिलाओं के लिए विशेष प्रावधान किये है। उन्होंने मनरेगा के मजदूरों का प्रतिदिन का वेतन 400 रुपये करने और आंगणवाडी कार्यकर्ताओं का वेतन दुगना करने की बात कही। यहां के मछुआरों को डीजल पर फिर से सब्सिडी देना शुरु करने, फिशिंग बोट पर इंश्योरेंस देने और इनलंैड फिशिंग और एक्वाकल्चर को कृषि जैसा मानेंगे। राहुल गांधी ने दमण-दीव लोकसभा सीट के उम्मीदवार केतन पटेल और दादरा नगर हवेली के उम्मीदवार अजीत माहला को भारी मतो से जीताने के लिए लोगों का आह्वान किया। इसके पहले दमण-दीव लोकसभा सीट के कांग्रेस उम्मीदवार केतन पटेल ने राहुल गांधी का शाब्दिक स्वागत करते हुए कहा कि राहुल गांधी आपको संदेश देने आये है। केतन पटेल ने कहा कि 7 मई को आप सभी को दमण में चल रही तानाशाही के विरुद्ध वोट करना है। यहां कांग्रेस पार्टी नहीं आप चुनाव लड रहे है। राहुल गांधी हमारे बीच हमारा हौसला बढाने के लिए उपस्थित हुए है। इस जनसभा में संघ प्रदेश थ्रीडी के कांग्रेस प्रभारी माणेकराव ठाकरे, संजय पटवा, अमी पटेल, मयंक पटेल, तनोज पटेल, रमेश सिंह गौतम, जाकिर पीरवाला सहित विभिन्न अग्रणियों एवं बडी संख्या में महिलाओं, युवाओं की उपस्थिति रही।

Related posts

दमण-दीव के पूर्व सांसद स्व. डाह्याभाई पटेल की स्मृति में चल रही भागवत कथा को दिया गया विराम

Vijay Bhatt

दादरा नगर हवेली और दमण-दीव की लोकसभा सीटों के चुनाव के लिए आज जारी होगी अधिसूचना :19 अप्रैल तक नामांकन प्रक्रिया

Vijay Bhatt

नई संसद 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं और सपनों का प्रतिबिंब है : पीएम मोदी

Vijay Bhatt

Leave a Comment