asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

दमण पुलिस ने चोरी का खुलासा करते हुए 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार:7.74 लाख रूपये का मुद्दामाल किया बरामद

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 09 जुलाई। दमण के कोस्टल पुलिस स्टेशन कडैया की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए चोरी मामले का महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 7,74,500 रूपये नकद सहित चोरी का अन्य सामान बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस द्वारा जारी प्रेसनोट में बताया गया है कि 8 जुलाई 2026 को शिकायतकर्ता अशोककुमार मोदी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दमण इंड्ट्रिरयल एस्टेट स्थित उनकी कंपनी मार्स पैकेजिंग इंडस्ट्रीज के कार्यालय में चोरी हो गई है। अज्ञात बदमाशों ने कार्यालय के पीछे का गेट और ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और आलमारी से 8,00,000 रूपये नकद चुरा लिए। आरोपियों ने सबूत मिटाने के उद्देश्य से वहां लगे सीसीटीवी कैमरों को भी नि्क्रिरय करने का प्रयास किया था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अपराध सं.14/2026, धारा 305(ए), 331(4), 3(5) बीएनएस, 2023 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों को खंगाला। जांच के आधार पर पुलिस ने सबसे पहले अजीतसिंह गुलजारीलाल खाटी (43 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया और चोरी की रकम में से 6,40,000 रूपये बरामद करवाए। इसके बाद अजीतसिंह की निशानदेही पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सह-आरोपी पवन गौरीशंकर राजपूत (34 वर्ष) को भड़कमोरा वापी से गिरफ्तार किया। पवन के पास से 1,34,500 रूपये नकद और चोरी के पैसों से खरीदे गए मोबाइल फोन, कपडे एवं वायरलेस ईयरबड्स बरामद किए गए। इस प्रकार पुलिस ने कुल 7,74,500 रूपये नकद सहित अपराध से संबंधित अन्य मुद्दामाल बरामद कर मामले का सफलतापूर्वक खुलासा किया है। गिरफ्तार आरोपियों में अजीतसिंह गुलजारीलाल खाटी (43 वर्ष) निवासी रूम नं. 10, झाकीरभाई की चाल, घांचीवाड, नानी दमण (मूल निवासी झुंझुनू, राजस्थान) और पवन गौरीशंकर राजपूत (34 वर्ष) निवासी रूम नं. 02, पाकियाभाई की चाल, भडकमोरा, वापी (मूल निवासी: दतिया, मध्य प्रदेश) शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से 7,74,500 रूपये नकद राशि, वीवो वाई75 मोबाइल फोन, रियलमी मोबाइल फोन, यूनिवर्सल वायरलेस ईयरबड्स, 4 जींस पैंट एवं 5 चेक्स शर्ट बरामद किया है। इस सफल कार्रवाई के बाद दमण पुलिस ने आम जनता और व्यापारियों के लिए एक परामर्श जारी कर अपील की है कि सभी नागरिक अपने प्रतिष्ठानों, दुकानों और कार्यालयों में उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगवाएं और मजबूत तालों सहित पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें। इसके साथ ही कार्यालयों में अधिक मात्रा में नकद राशि रखने से बचें। पुलिस ने कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन को दें, क्योंकि जनता के सहयोग से ही अपराधों पर रोक और मामलों का त्वरित खुलासा संभव है।

Related posts

दीव के साउदवाडी में श्री समस्त वाडी विस्तार कोली समाज का 26वां समूह विवाह हुआ संपन्न: 18 जोडों ने लिये फेरे

Asli Azadi

भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड से प्रशासक प्रफुल पटेल ने की शुभेच्छा मुलाकात

Asli Azadi

संघ प्रदेश थ्रीडी प्रशासक प्रफुल पटेल से दमण जिला भाजपा महिला मोर्चा ने की शुभेच्छा मुलाकात

Asli Azadi

Leave a Comment