asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

एसआईआर रिवीजन के पश्चात दादरा नगर हवेली में बचे 2 लाख पांच हजार मतदाता

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, सिलवासा 09 जुलाई। चुनाव विभाग द्वारा मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में अब तक की प्रगति और आगामी चुनावी प्रक्रियाओं के शेड्यूल को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। अधिकारियों के अनुसार, बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर सत्यापन का कार्य 4 जून 2026 से 3 जुलाई 2026 तक सफलतापूर्वक पूरा किया जा चुका है। अब 10 जुलाई 2026 शुक्रवार को मतदाता सूची के ड्राफ्ट का प्रकाशन किया जाएगा। 10 जुलाई से 9 अगस्त 2026 तक दावों और आपत्तियों को दर्ज कराने की अवधि होगी, जिसके लिए नागरिकों को एक महीने का समय मिलेगा। 10 जुलाई से 7 सितंबर 2026 तक दावों और आपत्तियों के निपटारे की अवधि होगी। 11 सितंबर 2026 कोअंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इस बार मतदाता सूची के लिए पात्रता तिथि 1 जुलाई 2026 रखी गई है।
71% फॉर्म भरकर आए वापस, एएसडी वोटर्स का डेटा तैयार: विभागीय आंकड़ों के अनुसार, जब यह अभियान शुरू हुआ था तब कुल मतदाताओं की संख्या 2,91,672 थी। इसमें से चुनाव विभाग को 2,05,998 इन्यूमिरेशन फॉर्म वापस मिल चुके हैं, जो कि कुल संख्या का लगभग 71% है। बाकी बचे हुए मतदाताओं को एएसडी श्रेणी में वर्गीकृत किया गया है, जिसकी सूची बीएलओ और बूथ लेवल एजेंटों की मदद से तैयार की गई है। स्थायी रूप से स्थानांतरित मतदाता की संख्या 13,118 है जो शादी या अन्य कारणों से दूसरे राज्यों/क्षेत्रों में शिफ्ट हुए हैं। मृत मतदाताओं की संख्या 558 है। अनुपस्थित मतदाता: बड़ी संख्या में ऐसे मतदाता हैं जो माइग्रेंट हैं या फिलहाल संपर्क से बाहर हैं।
छूटे हुए लोगों के लिए फॉर्म-6 का विकल्प और एआई सिस्टम: अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिन योग्य नागरिकों के नाम किसी कारणवश ड्राफ्ट सूची में नहीं आ पाए हैं, वे निर्धारित फॉर्म-6 और घोषणा पत्र भरकर अपना नाम जुड़वा सकते हैं। चुनाव विभाग इसके लिए सभी रजिस्टर्ड राजनीतिक दलों को सूची की कॉपी सौंपेगा और यह मुख्य निर्वाचन अधिकारी के ऑनलाइन पोर्टल पर भी उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा, मतदाता सूची में गड़बड़ियों और दोहरी प्रविष्टियों को रोकने के लिए चुनाव आयोग के एआई-बेस्ड सिस्टम का उपयोग किया जा रहा है, जो डेमोग्राफिकली सिमिलर एंट्रीज और फोन नंबर्स के आधार पर फर्जी नामों को ऑटोमैटिकली फ्लैग कर देता है।
चुनाव विभाग बनाएगा हेल्पडेस्क: भले ही वर्तमान में कोई आगामी चुनाव तुरंत न हो, लेकिन मतदाता सूची में नाम जोड़ने की नियमित प्रक्रिया जारी रहेगी। आम जनता की सुविधा के लिए चुनाव विभाग एक समर्पित हेल्पडेस्क भी स्थापित करने जा रहा है, जहाँ प्रिंटेड फॉर्म उपलब्ध होंगे और अधिकारी फॉर्म भरने में लोगों की मदद करेंगे। विभाग ने निष्पक्ष प्रक्रिया के लिए मीडिया और सभी राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील की है।

Related posts

दादरा नगर हवेली के इतिहास में पहली बार झंडा चौक विद्यालय परिसर में होगा गणतंत्र दिवस का राजकीय समारोह

Asli Azadi

दमण-दीव सांसद उमेश पटेल ने जेडआरयूसीसी बैठक में वेस्टर्न रेलवे की यात्री सुरक्षा, ओवरक्राउंडिंग और दक्षिण गुजरात की उपेक्षा पर उठाये सवाल

Asli Azadi

एशिया की सबसे पुरानी दमण म्युनिसिपल काउंसिल की 9 साल तक प्रेसिडेंटशिप संभालने वाले भाजपा नेता विशाल टंडेल का जन्मदिन आज

Asli Azadi

Leave a Comment