asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

संघ प्रदेश थ्रीडी में मतदाता पंजीकरण के लिए विशेष अभियान संपन्न

  • दमण में फॉर्म 6 के वितरित 817 में 617, दीव में 326 में 143 और दानह में 1741 में 894 आवेदन विभाग के पास वापस जमा हुए है
  • असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण/दीव/सिलवासा, 9 अक्टूबर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में संघ प्रदेश थ्रीडी में छूटे हुए, पहली बार के और युवा पात्र मतदाताओं की पहचान और नामांकन के लिए 7 से 9 अक्टूबर तक एक विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान संघ प्रदेश थ्रीडी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा आयोजित किया गया। उल्लेखनीय है कि इस तीन दिवसीय विशेष अभियान के दौरान केंद्रशासित प्रदेश के तीनों जिलों से भारी मात्रा में आवेदन प्राप्त हुए, जिन्हें अंतिम समीक्षा के लिए एकत्रित किया गया है। जिसमें दमण जिले में नए मतदाता पंजीकरण के लिए फॉर्म-6 के वितरित 817 फॉर्म में से 617 भरे हुए फॉर्म जमा मिलें। इसी तरह प्रवासी मतदाताओं से जुड़े फॉर्म-6ए का वितरित 1 आवेदन भी प्राप्त हुआ। दमण में नाम हटाने से जुड़ा फॉर्म-7 का कोई मामला सामने नहीं आया, जबकि मतदाता सूची में सुधार या पते के स्थानांतरण के लिए फॉर्म-8 के बांटे गए 89 फॉर्म में से 52 प्राप्त किए गए है। इसी तर्ज पर दीव जिले में फॉर्म-6 के वितरित 326 फॉर्म में से 143 प्राप्त किए गए। जबकि फॉर्म-6ए और फॉर्म-7 के तहत एक भी आवेदन दर्ज नहीं किया गया और फॉर्म-8 के वितरित 38 फॉर्म में से 31 जमा किए गए है। यदि बात दादरा नगर हवेली जिला की जाए तो यहाँ फॉर्म-6 का रिकॉर्ड वितरित 1741 फॉर्म में से 894 आवेदन विभाग को प्राप्त हुए है और फॉर्म-6ए का कोई आवेदन नहीं आया, लेकिन फॉर्म-7 के बांटे गए 171 फॉर्म में से केवल 1 आवेदन वापस जमा हुआ। वहीं, फॉर्म-8 के वितरित 184 फॉर्म में से 147 आवेदन प्राप्त हुए। अगर पूरे संघ प्रदेश थ्रीडी की बात की जाए, तो तीनों जिलों को मिलाकर फॉर्म-6 के वितरित 2884 फॉर्म में से 1654 प्राप्त किए गए। जबकि फॉर्म-6अ के वितरित 1 फॉर्म है और 1 ही प्राप्त हुआ। इसके बाद फॉर्म-7 के वितरित कुल 171 फॉर्म में से केवल 1 प्राप्त हुआ है। जबकि फॉर्म-8 के बांटे गए कुल 311 फॉर्म में सेे 230 जमा किए गए। गौरतलब है कि इस विशेष अभियान मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से न छूटे। इस विशेष अभियान के तहत उन युवा नागरिकों पर विशेष ध्यान दिया गया जो पंजीकरण की योग्यता आयु प्राप्त कर चुके हैं या उसके करीब हैं। उन्हें लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने और मतदान के अधिकार के प्रति जागरूक किया गया। इस उद्देश्य के लिए केंद्रशासित प्रदेश के उच्च शिक्षण संस्थानों में विशेष शिविर आयोजित किए गए थे। शिविरों के दौरान स्थानीय स्तर पर जागरूकता गतिविधियां चलाई गईं ताकि छूटे हुए नागरिक आगे आकर मतदाता सूची में अपना नाम शामिल करवा सकें। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी मतदाता पंजीकरण स्थिति की जांच करें और पंजीकरण के लिए फॉर्म-6 जमा करें।

Related posts

घेलवाड ग्राम पंचायत में सबकी योजना सबका विकास को लेकर हुई ग्रामसभा

Asli Azadi

एनडीए सांसदों की मंगल बैठक वंदे मातरम नारे के साथ शुरू हुई

Asli Azadi

भारत भ्रमण पर निकले 2025 बैच के आईएएस की टीम ने संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव के प्रशासक प्रफुल पटेल से की शुभेच्छा मुलाकात

Asli Azadi

Leave a Comment