asliazadi
दमन, दानह, दीव की खबरें

दमण इस वर्ष 60 लाख से अधिक पर्यटकों की विजिट का बना सकता है नया रकॉर्ड

असली आजादी न्यूज नेटवर्क दमण, 09 जून। महज 72 स्क्वेयर किलोमीटर के दमण ने देश को संदेश दिया कि बिना कैसिनो के भी जिले को पर्यटकों की अपेक्षा अनुसार खूबसूरत और आकर्षक बनाकर लाखों पर्यटकों को अपनी ओर आकर्िषत किया जा सकता है। हाल ही में मुंबई हाईकोर्ट में दमण प्रशासन और गेमिंग कंपनी बेहेथोम डेल्टाक्रोप लिमिटेड के बीच चल रहे कैसिनो लाइसेंस मामले में फैसला प्रशासन के पक्ष में आया था। दमण की पांच सितारा होटल डेल्टीन में इलेक्ट्रोनिक मनोरंजन/ स्लॉट मशीनें स्थापित कर कैसिनों का व्यवसाय शुरू करने की अनुमति के लिए कंपनी की ओर से मुंबई हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया था। हालांकि दमण प्रशासन ने दमण की संस्कृति एवं अन्य पक्ष को मजबूती से रखते हुए किसी भी हाल में दमण में कैसिनो की अनुमति नहीं देने का संकल्प दोहराया था। मुंबई हाईकोर्ट ने दमण प्रशासन की तर्कसंगत दलीलों को मंजूर करते हुए गेमिंग कंपनी बेहेथोम डेल्टाक्रोप लिमिटेड के ख़िलाफ और प्रशासन के पक्ष में फैसला सुनाया था। मुंबई हाईकोर्ट के फैसले की चर्चा सिर्फ दमण तक सीमित नहीं है। गोवा प्रसिद्ध अखबार द नव हिंद टाइम्स में डॉ.लुइस डायस ने इसको लेकर एक समाचार प्रकाशित किया जिसमें दमण प्रशासन द्वारा कैसिनो के खलाफ अपनायी गयी नीति की खुलकर प्रशंसा करते हुए गोवा राज्य को दमण से सबक लेने को कहा गया है। उस समाचार में कैसिनो की वजह से गोवा की संस्कृति एवं पर्यावरण पर पड रहे प्रभाव का भी जिक्र करते हुए गोवा के अंजुना गांव के निवासियों द्वारा अपने गांव में किसी भी कैसिनो के विरोध के संकल्प का भी जिक्र किया है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रशासक प्रफुल पटेल ने 10 सालों के भीतर दमण को नमो पथ, रामसेतु, एवियरी, ऐतिहासिक किला एवं इमारतों का सौंदर्यीकरण, मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टवीटी, पर्यटकों की सुरक्षा एवं पार्किंग की सुविधा सहित पर्यटकों के लिए अनेक सुविधाएँ छोटे से दमण में तैयार की है। जिसके चलते पिछले वर्ष 50 लाख पर्यटकों ने दमण का दौरा किया था। इस वर्ष एयरपोर्ट सहित की अन्य सुविधाएँ बढ़ जाने के कारण इस वित्तीय वर्ष में 60 लाख से ज्यादा पर्यटक दमण की मुलाकात ले सकते हैं। दमण 60 लाख से ज्यादा पर्यटकों का नया कीर्तिमान बनाने की राह पर चल चुका है। जिसका उदाहरण समर वेकेशन के आखरी दिनों देखने को मिला जहाँ नमो पथ हो या रामसेतु पार्किंग पूरी तरह से भर चुका था। पार्किंग के बगल में सडक के एक हिस्से को पार्किंग के लिए आवंटित किया गया था, फिर भी एक कार पार्किंग की जगह नहीं बची थी। इसके साथ-साथ सडक और समुद्री बीच का विस्तार हजारों पर्यटकों से भरा पड़ा था। यहाँ बताना जरूरी है कि गोवा का कुल क्षेत्रफल 3,702 स्क्वेयर किलोमीटर जितना विशाल है। हर वर्ष 90 लाख के आसपास पर्यटक गोवा पहुँचते हैं। लेकिन इन 90 लाख पर्यटकों में लाखों पर्यटक सिर्फ कैसिनो के कारण ही गोवा जाते हैं। इसके सामने दमण सिर्फ 72 स्क्वेयर किलोमीटर का छोटा सा क्षेत्र है। लेकिन प्रशासक प्रफुल पटेल के दमण को लेकर विजन और धरातल पर उसे सच करने की संकल्प के कारण 50 लाख से ज्यादा पर्यटक (जिसमें परवार के साथ आने वाले पर्यटक) इस सुंदर दमण को निहारने के लिए पहुँचते हैं। दमण में लाखों पर्यटकों की मौजूदगी न सिर्फ सरकार को करोडों रूपये का रेवन्यू कमाकर देती है, बल्क दमण के नागरकों को करोड़ों रूपये का व्यवसाय भी देकर जाती है।

Related posts

मानसून की पहली बारिश के साथ मधुबन डेम से दमणगंगा नदी में पानी छोडने का सिलसिला हो गया शुरू

Asli Azadi

संघ प्रदेश थ्रीडी में विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम का देखा जीवंत प्रसारण

Asli Azadi

संघ प्रदेश लक्षद्वीप के विकास अभियान को आगे बढाने के लिए प्रशासक प्रफुल पटेल पहुंचे लक्षद्वीप

Asli Azadi

Leave a Comment