asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व ने संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव प्रदेश भाजपा की प्रदेश कमेटी के गठन पर लगाई मुहर, हुई घोषणा

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 03 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व ने संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव भाजपा की प्रदेश कमेटी के गठन पर आज मुहर लगा दी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा की मंजूरी के बाद भाजपा प्रभारी दुष्यंत पटेल के मार्गदर्शन में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया ने आज अपनी प्रदेश कमेटी की घोषणा की। दमण स्थित भाजपा कार्यालय पर पत्रकारों के सामने प्रेस ब्रिफिंग करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने पूरी कमेटी के नामों का ऐलान किया। प्रदेश भाजपा की नई कमेटी में महामंत्री की जिम्मेदारी जिज्ञेश पटेल और सुनील पाटिल को दी गई है। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी फाल्गुनी पटेल, भारती हलपति, जीतू माढा, धर्मेशसिंह चौहाण, अमृता बामणिया एवं संजय राउत को मिली है। किर्ती गोहिल, उर्वशी पटेल, भारती गोतरना, क्रीडन शाह एवं द्वारकानाथ पांडे को प्रदेश भाजपा सचिव बनाया गया है। रजनीकांत टंडेल को कोषाध्यक्ष, मजीद लाधानी को मीडिया संयोजक, आशीष पटेल को सोशल मीडिया संयोजक तथा रामकृष्ण देसाई को आईटी संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव प्रदेश कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया ने पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिवादन करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए बधाईयां दी। जबकि दीव के प्रदेश कमेटी में स्थान पानेवाले पदाधिकारियों का दीव जिला भाजपा प्रमुख मोहन लकमणे ने अभिवादन किया था। प्रदेश कमेटी के गठन की घोषणा की दौरान दीव के भाजपाई वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से इस कार्यक्रम से जुडे थे। आज प्रदेश भाजपा कमेटी के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा, भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी. एल. संतोष, राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. राधा मोहन अग्रवाल, प्रदेश भाजपा प्रभारी दुष्यंत पटेल और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया का आभार माना है। सभी पदाधिकारियों ने अपनी-अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा एवं मेहनत से निभाने की बात कही। गौरतलब है कि पिछले महीने 6 जुलाई को भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व ने संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा अध्यक्ष की जिम्मेदारी महेश आगरिया को सौंपी थी। एक महीने से कम समय में भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया ने केन्द्रीय नेतृत्व एवं भाजपा प्रभारी के मार्गदर्शन एवं दिशानिर्देशा में नई प्रदेश भाजपा कमेटी का गठन कर दिया है।

Related posts

दीव के मछुआरों के लिए केंद्र सरकार की योजनाओं का विशेष जनजागृति एवं सहायता अभियान का आज होगा शुभारंभ

Asli Azadi

संघ प्रदेश थ्रीडी की जिला पंचायतों और म्युनिसिपल काउंसिलों में भाजपा के प्रमुख-उपप्रमुखों की हुई सर्वसम्मति से नियुक्तियां

Asli Azadi

प्रशासक प्रफुल पटेल ने लक्षद्वीप में राजभवन का किया निरीक्षण

Asli Azadi

Leave a Comment