asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

दीव में पर्यटन विकास को मिलेगी गति: दीव दर्शन बस सेवा का हुआ शुभारंभ

  • प्रशासक के सलाहकार अंकुर गर्ग, पर्यटन सचिव अस्कर अली और दीव कलेक्टर राहुल देव बुरा ने हरी झंडी दिखाकर दो बसों का किया लोकार्पण ल्ल पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय निवासियों को आवागमन में होगी सहुलियत

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दीव 24 अक्टूबर। संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव के प्रशासक प्रफुल पटेल के मार्गदर्शन में आज जिंजर सर्किट हाउस दीव में प्रशासक के सलाहकार अंकुर गर्ग, पर्यटन एवं लोक निर्माण सचिव अस्कर अली एवं दीव समाहर्ता राहुल देव बुरा द्वारा हरी झंडी दिखाकर दो बसों का लोकार्पण किया गया। इनमें से पहली बस दीव दर्शन के लिए शुरू की गई है, जिसके माध्यम से पर्यटक दीव के प्रमुख दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कर सकेंगे। इस सेवा का किराया 200 रूपये प्रति व्यक्ति प्रतिदिन निर्धारित किया गया है। पर्यटक इसमें दीव के किसी भी स्थल से बैठकर दीव के दर्शनीय स्थलों के भ्रमण एवं दर्शन का आनंद उठा सकते हैं। यह बस, बस स्टॉप से दीव बस स्टैंड, घोघला बीच, आईएनएस खुखरी पोत संग्रहालय, दीव किला, सेंट पॉल चर्च, जलंधर, आईएनएस खुखरी मेमोरियल, गंगेश्वर मंदिर, नागवा बीच होकर पुन: दीव बस स्टैंड रूकेगी। दूसरी बस सेवा स्थानीय निवासियों की आवागमन संबंधी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई है। इन दोनों बसों की सेवा 25/10/2026 से शुरू हो जाएगी। इन सेवाओं से परिवहन सुविधाएँ सुदृढ़ होंगी तथा दीव के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर प्रशासक के सलाहकार, पर्यटन एवं पीडब्ल्यूडी सचिव एवं दीव समाहर्ता के साथ-साथ उप समाहर्ता दीव शिवम मिश्रा, मुख्य अधिकारी डीएमसी धर्मेश दमणिया और अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related posts

नरेन्द्रभाई जब मुख्यमंत्री थे तब गुजरात की आंगनवाडियों का नाम नंदघर रखा था, दमण में वहीं कॉन्सेप्ट देखकर मुझे एक बडा बदलाव नजर आया:वर्षा दोशी

Asli Azadi

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जिला पंचायत शिक्षा समिति के चेयरमैन मुकेश गोसावी ने विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता संदेश

Asli Azadi

प्रशासक प्रफुल पटेल की धर्मपत्नी भावनाबेन पटेल के निधन से संघ प्रदेश थ्रीडी और हिम्मतनगर में शोक की लहर

Asli Azadi

Leave a Comment