asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

परश्रम की कमाई का धन ही लोगों की सेवा में उपयोग होता हैः कथाकार मेहुल जानी

असली आजादी न्यूज नेटवर्क दमण, 09 जून। कुंतेश्वर दादा की सानिध्य में 9 जून से 15 जून तक शिवकथा (12 ज्योतिर्लिंग) की कथा आज प्रारंभ हुई। कथा की पोथी यात्रा परम शिवभक्त एवं पूज्य मेहुल बापु के परम भक्त एवं प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष हरीश पटेल और दमण जिला पंचायत उपप्रमुख रीना पटेल के निवास स्थान से हजारों की संख्या में 108 गाड़ियाँ निकली थी। हनुमान जी विराट भक्तों को दर्शन दिया। इसके बाद 12 ज्योतिर्लिंग की कथा का वर्णन किया गया। कथा में हरीश पटेल द्वारा मेहुल बापु से प्रश्न पूछा गया कि सोमवार को बिलपत्र तोड़ा जा सकता है या नहीं? इसके जवाब में बापू ने कहा कि शिवभक्त को ही शिव का प्रश्न आता है। सोमवार के दिन बिलपत्र को नहीं तोड़ना चाहिए, शास्त्र में ऐसा कहा गया है। आज की कथा में 12 ज्योतिर्लिंगों में से सोमनाथ – मल्लकार्र्जुन प्रागट्य की कथा हुई। इस अवसर पर हरीश पटेल और रीना पटेल द्वारा 108 दीपों की आरती की गयी। बड़ी संख्या में भक्तो ने शिव कथा का रसपान किया। मेलडी माता के उपासक भद्रेशभाई, कुंतेश्वर महादेव के उपासक कल्पेश महाराज, भार्गव महाराज, दमण जिला कोली पटेल समाज की प्रमुख चंचल पटेल, सोमनाथ ग्राम पंचायत सरपंच वर्िषका पटेल, भेंसरोल ग्राम पंचायत सरपंच सविता पटेल, दुनेठा जिला पंचायत की सदस्य मीनाक्षी पटेल सहित अन्य महानुभावों ने दीप प्रज्जवलित कर कथा का शुभारंभ कराया।

Related posts

श्री दमण जिला कोली पटेल समाज ने समाज के तेजस्वी छात्रों का किया सम्मान

Asli Azadi

संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्षा निशा भावर पहुंची दीव: महिलाओं को संगठन मजबूती पर दिया मार्गदर्शन

Asli Azadi

दादरा नगर हवेली में नीति आयोग अंतर्गत संपूर्णता अभियान 2.0 का जिला स्तरीय हुआ शुभारंभ

Asli Azadi

Leave a Comment