asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

डीआईए ने उद्योग जगत से ईंधन बचत के सिस्टम उपाय को अपनाने की अपील की

असली आज़ादी न्यूज नेटवर्क, दमण। दमण के सभी उद्योग जगत से निवेदन है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव प्रशासक प्रफुल पटेल के मार्गदर्शन अनुसार ईंधन बचत पर ध्यान दें। पीएनजी को ऊर्जा के पसंदीदा स्रोत के रूप में अपनाएं। अपने उद्योगों को सक्रिय रूप से पाइप नैचुरल गैस सिस्टम की ओर बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें, औसत ईंधन खपत को कम करें और सोच समझकर ईंधन का उपयोग करें तथा इसे न्यूनतम स्तर तक लाने का प्रयास करें। सार्वजनिक परिवहन का अधिकतम उपयोग करें, स्टाफ बस के उपयोग को बढ़ावा दें, एक गाड़ी में कई लोगों के साथ सफर की प्रक्रिया को प्रोत्साहित करें और ईंधन बचत के सिस्टम उपाय को सुनिश्चित करें। सप्ताह में एक दिन नो फ्यूल डे रखें, अनावश्यक यात्राओ से बचे। घर से काम करें तथा रोजाना आवागमन कम करें, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी विद्युत वाहनो का प्रयोग करें। कंपनी / कार्यालय परिसर में भोजन करने की संस्कृति को बढ़ावा दें। कार्यालय के समय अनावश्यक आवागमन को कम करे, वर्चुअल बैठकों को प्रोत्साहित करे। उद्योग प्रबंधन में कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मीटिंग करे। सभी उद्योग जगत से अनुरोध है कि इस समय की परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए ईंधन बचत के सिस्टम उपाय को सुनिश्चित करें।

Related posts

दादरा नगर हवेली के दुधनी गांव को पर्यटन मंत्रालय ने बेस्ट टूरिज्म विलेज अवॉर्ड से किया सम्मानित: पर्यटक करते हैं यहां जन्नत का एहसास

Asli Azadi

प्रशासक प्रफुल पटेल ने समुद्र तट की सफाई करके लोगों को स्वच्छ भारत अभियान के लिए किया प्रेरित

Asli Azadi

खेलो इंडिया बीच गेम्स प्राकृतिक रूप से सुंदर सतह पर प्रतिभा दिखाने का मंच: खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया

Asli Azadi

Leave a Comment