asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

प्रशासक प्रफुल पटेल का दीव में विकासीय परियोजनाओं के निरीक्षण का सिलसिला जारी : तीसरे दिन भी विकास कार्यों का लिया जायजा

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दीव 04 फरवरी। संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव तथा संघ प्रदेश लक्षद्वीप के प्रशासक प्रफुल पटेल का दीव जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा का सिलसिला जारी है। प्रशासक प्रफुल पटेल ने लगातार तीसरे दिन भी विभिन्न विकासीय परियोजनाओं का निरीक्षण किया। दीव जिले में तेजी से चल रहे व्यापक विकास कार्यों की समीक्षा और विभिन्न परियोजनाओं के क्रियान्वयन संबंधी निरीक्षण हेतु प्रशासक प्रफुल पटेल दीव जिले के आधिकारिक दौरे पर हैं। अपने निरीक्षण दौरे के तीसरे दिन प्रशासक प्रफुल पटेल ने दीव के विभिन्न परियोजना स्थलों जैसे गोमती माता में आंगणवाड़ी तथा पंचायत घर, खारवावाड़ा में आंगणवाड़ी तथा पंचायत घर, जलाराम सोसायटी में आंगणवाड़ी, नक्षत्र वन, सीआईएसएफ आवास तथा सरकारी अस्पताल दीव आदि का गहन निरीक्षण किया। इसके उपरांत प्रशासक ने सेंट असीसी का पुनर्विकास, सेंट असीसी के पास सड़क कार्य के सैंपल, पुर्तगाली स्ट्रीट (नेहरू पार्क जंक्शन), सेंट थॉमस चर्च और चर्च प्लाजा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रशासक प्रफुल पटेल ने कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं ठेकेदारों को सभी परियोजनाओं के कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता एवं प्रमाणिकता के साथ त्वरित गति से पूरा करने हेतु जरूरी निर्देश एवं मार्गदर्शन दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और सभी परियोजनाएँ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण होनी चाहिए। दीव के विभिन्न परियोजना स्थलों के निरीक्षण दौरे के दौरान प्रशासक प्रफुल पटेल के साथ संघ प्रदेश के शीर्ष अधिकारीगण एवं दीव के जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Related posts

वीवीआईपी विजिट के चलते दमण में 11 एवं 12 सितंबर को नो-फ्लाइंग जोन घोषित

Asli Azadi

भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ में की गई संगठनात्मक नियुक्तियां: दमण जिला भाजपा अध्यक्ष भरत पटेल ने सौंपा नियुक्ति पत्र

Asli Azadi

समय बदला, सांसद बदले लेकिन संघ प्रदेश में एक जैसी नीति : केंद्र में साथ और संघ प्रशासन के खिलाफ

Asli Azadi

Leave a Comment