असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 07 सितंबर। संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया से विचार-विमर्श एवं उनके निर्देशानुसार प्रदेश भाजपा के पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ में संगठनात्मक नियुक्तियां की गई हैं। इस अवसर पर आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में दमण जिला भाजपा अध्यक्ष भरत पटेल ने पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर कैलाश शर्मा को प्रदेश भाजपा के पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक के रूप में नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही प्रदेश पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ में सुरेन्द्र सिंह, आर. सिंहएवं एस. के. सिंह को सह-संयोजक, टी. एन. जाड को कोषाध्यक्ष, टलोचन सिंह, बी. गुत्रा सेलन, करण सिंह, विनय कुमार, रंजीत सिंह, गजुभाई, परवेजभाई, रमेशचंद एवं थॉमस जी को सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया। प्रदेश भाजपा नेतृत्व ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों से जुड़े विषयों को प्रभावी रूप से संगठन एवं प्रशासन के समक्ष रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों के उज्जवल कार्यकाल की कामना की है।

