asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

प्रशासक प्रफुल पटेल ने दीव जिले में विभिन्न परियोजनाओं के कार्यों की समीक्षा की

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दीव 03 फरवरी। दीव में हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा और विभिन्न परियोजनाओं के समुचित क्रियान्वयन का निरीक्षण करने हेतु संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव तथा लक्षद्वीप के प्रशासक प्रफुल पटेल दीव दौरे पर हैं। इस दौरान प्रशासक प्रफुल पटेल ने 03-02-2026 को दीव के विभिन्न परियोजना स्थलों का निरीक्षण किया। इसी क्रम में प्रशासक प्रफुल पटेल ने फिश एवं वेजिटेबल मार्केट, निर्माणाधीन जेठीबाई बस स्टैंड, फोर्ट रोड – प्रोमेनेड रोड सैंपल, आईएनएस खुकरी जहाज, पेंसाओ बेइरा मार, सेवा सदन, दीव किला, वडलीमाता स्कूल तथा वणाकबारा स्कूल का समुचित निरीक्षण किया एवं चल रहे कार्यों की अपेक्षित जानकारी ली। तत्­पश्­चात प्रशासक ने एंट्री गेट घोघला, घोघला स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, घोघला सर्किट हाउस, भूतेश्वर मंदिर के पास घोघला स्ट्रीट, केबल कार, कमलेश्वर स्कूल के पास घोघला स्ट्रीट रोड तथा ओडीआर-7 के पास घोघला स्ट्रीट का समुचित निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रशासक प्रफुल पटेल ने संबंधित ठेकेदारों और विभागीय अधिकारियों को निर्धारित गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन करने एवं समयबद्ध रूप से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

Related posts

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत डीएमसी की टीम ने सत्येश्वर महादेव मंदिर में की पूजा

Asli Azadi

दमण-दीव सांसद उमेश पटेल ने साइकिल चलाकर चेक किया फिटनेस, लिया राष्ट्रहित का संकल्प

Asli Azadi

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में तमिलनाडु के महाबलीपुरम में दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की 31वीं बैठक आज

Asli Azadi

Leave a Comment