asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

केन्द्र सरकार नमो पथ-राम सेतू को जोडने वाले सी-लिंक ब्रिज प्रोजेक्ट को जल्द दे सकता है मंजूरी

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 05 सितंबर। संघ प्रदेश थ्रीडी के लिए प्रशासक प्रफुल पटेल ने देखा हुआ नमो पथ और राम सेतू को जोडने वाले सी-लिंक ब्रिज प्रोजेक्ट का सपना भी पीएम मोदी के आशीर्वाद से पूरा होने के स्पष्ट संकेत मिल रहे है। प्रशासक प्रफुल पटेल ने मोदी सरकार 3.0 के गठन के बाद नए प्रोजेक्टों के लिए जो विकास विजन रुपरेखा तैयार की थी उसमें नमो पथ और राम सेतू को समुद्र के उपर नेकलेस आकार में जोडता हुआ सी-लिंक ब्रिज प्रोजेक्ट भी शामिल था। 03 जुलाई 2024 को प्रशासक प्रफुल पटेल विकासीय दमण दौरे पर थे तब इस प्रस्तावित सी-लिंक ब्रिज की तस्वीरें सामने आई थी। हाल ही में 01 सितंबर 2024 को केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन एक दिवसीय दमण दौरे पर आए थे तब प्रशासन की ओर से संघ प्रदेश के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों में सी-लिंक ब्रिज प्रोजेक्ट का ब्लूप्रिंट उनके समक्ष रखा था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रशासन के प्रस्तावित नमो पथ-राम सेतू को जोडने वाले सी-लिंक ब्रिज प्रोजेक्ट को देखकर केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन काफी प्रभावित हुए। माना जा रहा है कि संघ प्रशासन की ओर से जल्द इस प्रस्तावित प्रोजेक्ट को मंजूरी के लिए केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। संभावना के मुताबिक, केंद्र सरकार जल्द इस प्रोजेक्ट को सैद्धांतिक एवं वित्तीय मंजूरी दे सकती है। गौरतलब है कि संघ प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली और दमण-दीव के लिए पिछले 8 वर्षों में प्रशासक प्रफुल पटेल ने जो भी प्रोजेक्ट लाने का सपना देखा उस सपने को पीएम मोदी के आशीर्वाद से पूरा होते हुए हम सबने देखा है। चाहे मेडिकल कॉलेज हो, चाहे समुद्र किनारे सी-लिंक रोड (नमो पथ और राम सेतू) हो, नए अस्पतालों का निर्माण हो, डोमेस्टिक एयरपोर्ट टर्मिनल हो, इंजीनियरिंग कॉलेज हो, बर्ड सेंचूरी हो, ऑवर ब्रिज के साथ रिंग रोड हो, अन्य पर्यटन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट हो यह सभी असंभव से लगने वाले प्रोजेक्टों को हमने धरातल पर उतरते हुए देखा है। अब दमण के लिए सबसे बडे ड्रीम प्रोजेक्ट नमो पथ-राम सेतू को जोडने वाले सी-लिंक ब्रिज प्रोजेक्ट भी जब धरातल पर उतरेगा तब नए हजारों और पर्यटक  दमण आएंगे। इससे दमण का पर्यटन उद्योग और ऊंची उडान भरेगा। जो दशकों तक यहां के नागरिकों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करता रहेगा।

Related posts

यशोभूमि-द्वारका में भारत समुद्री विरासत सम्मेलन 2024 का हुआ आयोजन

Asli Azadi

स्वास्थ्य विभाग दमण ने सेवानिवृत्त हुए डॉ. सुखदेव दुबे भारद्वाज को किया सम्मानित

Asli Azadi

पर्यटन उद्योग की लाइफ लाइन दमण के तीन बत्ती – देवका मुख्य मार्ग का युद्धस्तर पर नवीनीकरण का कार्य जारी

Asli Azadi

Leave a Comment