asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

सेवा संकल्प अभियान के तहत दमण भाजपा कार्यालय में रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर हुआ आयोजित

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 05 अक्टूबर। दमण शहर भाजपा मंडल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत दमण भाजपा कार्यालय में रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 30 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ, जबकि 82 लोगों ने स्वास्थ्य जांच करवाई। इस कार्यक्रम में संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया, दमण शहर भाजपा अध्यक्ष एवं काउंसिलर पियूष पटेल और दमण नगरपालिका अध्यक्ष दीपिका टंडेल सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे। यह सेवा शिविर दमण शहर मंडल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया था। शिविर की मेडिकल टीम का नेतृत्व शहर मंडल की जानवी ने किया, जिन्होंने मेडिकल टीम के साथ समन्वय करते हुए स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान की पूरी व्यवस्था को सुव्यवस्थित रूप से संभाला। रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच जैसे सेवा कार्यों के माध्यम से नागरिकों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ समाज में सेवा, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया। दमण शहर भाजपा मंडल द्वारा भविष्य में भी इसी प्रकार के जनसेवा एवं सामाजिक सरोकार से जुडे कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया गया।

Related posts

जय कॉर्प लिमिटेड ने सीएसआर के तहत सिलवासा कलेक्ट्रेट में तीन दिव्यांगों को वितरित किया ई-रिक्शा

Asli Azadi

डीएमसी प्रेसिडेंट दीपिका टंडेल ने नाइट मार्केट के दुकानदारों के साथ मिलकर मनाया प्रशासक प्रफुल पटेल का जन्मदिन

Asli Azadi

डीडीए के नवरात्रि महोत्सव में अनेक महानुभावों ने पहुंचकर गरबा खेलैयाओं का बढाया हौसला

Asli Azadi

Leave a Comment