asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

प्रशासक प्रफुल पटेल ने सार्वजनिक मंच से जो भी कहा उसे कर दिखाया

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण, 04 सितंबर। प्रशासक प्रफुल पटेल ने 2016 में प्रदेश की कमान संभालने के बाद सार्वजनिक मंच से प्रदेश की जनता से जो भी वादे किए थे, उन्हें पूरा करके दिखाया है। 2016 से 2024 के बीच कई ऐसे मौके आए जब प्रशासक प्रफुल पटेल ने सार्वजनिक मंच से शिक्षा, स्वास्थ्य, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन विकास, कानून व्यवस्था और सामाजिक सुरक्षा के मामले में जीरो टॉलरेंस नीति सहित जो भी वादे किए, उन्हें सिर्फ वादा नहीं रहने दिया, बल्कि दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ हर वादे को पूरा करते हुए उसे धरातल पर उतारा। उपरोक्त तस्वीरों में प्रशासक प्रफुल पटेल की 2016 से 2024 तक प्रदेश के विकास के प्रति प्रतिबद्धता दर्शाती तस्वीरें नजर आ रही हैं। हर तस्वीर में प्रदेश के हित में कोई एक निर्णय लेने की बात करते प्रशासक प्रफुल पटेल नजर आ रहे हैं। वर्ष 2016 से 2024 के बीच कई ऐसे मौके आए जब हजारों लोगों का हित एक तरफ था और कुछ गिने-चुने लोगों का हित एक तरफ था। ऐसी परिस्थिति में प्रशासक प्रफुल पटेल ने हजारों लोगों के हितों को प्राथमिकता दी जिसके कारण आज हजारों गरीबों एवं जरूरतमंदों के बच्चे अच्छी आंगनवाड़ी और अच्छे स्कूलों में पढ़ रहे हैं। सरकारी स्कूलों में पात्र शिक्षक गरीब के बच्चों को अपने बच्चों की तरह पढ़ा रहे हैं। प्रदेश के सैकड़ों छात्रों का डॉक्टर, इंजीनियर, नर्सिंग, पैरा मेडिकल कोर्स, फैशन डिजाइनर बनने का सपना पूरा हो रहा है। 2016 से 2024 के कालखंड को संघ प्रदेश थ्रीडी के इतिहास में हमेशा शिक्षा, स्वास्थ्य, इंफ्रास्ट्रक्चर और पर्यटन क्रांति के लिए याद रखा जाएगा।

Related posts

सांसद उमेश पटेल ने दादरा नगर हवेली और दमण-दीव के विकास से जुड़े दो महत्वपूर्ण मुद्दे राष्ट्रीय स्तर पर उठाए

Asli Azadi

सिलवासा बिल्डर्स एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष बने के. टी. परमार

Asli Azadi

पर्यटन उद्योग की लाइफ लाइन दमण के तीन बत्ती – देवका मुख्य मार्ग का युद्धस्तर पर नवीनीकरण का कार्य जारी

Asli Azadi

Leave a Comment