asliazadi
आसपासगुजरातदमण, दानह, दीव की खबरें

गुजराती श्रावण माह के पहले सोमवार को दीव के गंगेश्वर महादेव मंदिर में उमडी भक्तों की भीड

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दीव 17 अगस्त। गुजराती श्रावण माह के पहले सोमवार को दीव के प्राचीन और पौराणिक श्री गंगेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही दर्शन और पूजा-अर्चना कर ने के लिए भक्तों की भीड उमड पडी थी। पूरा मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। दीव के समुद्र किनारे स्थित गंगेश्वर महादेव मंदिर धार्मिक एवं ऐतिहासिक दृष्टि से विशेष महत्वपूर्ण है। कहा जाता है कि पांडव वनवास के दौरान यहां पहुंचे थे और पांचों पांडवों ने ही 5 शिवलिंग की स्थापना की थी। जिसके चलते यहां पर बडी संख्या में श्रद्धालू हर वर्ष दर्शन और पूजा करने पहुंचते हैं। गंगेश्वर महादेव मंदिर समुद्र तट पर स्थित होने के चलते समुद्र की लहरें शिवलिंग तक पहुंचती रहती है और समुद्र देव भी खुद भगवान महादेव का जलाभिषेक करते रहते हैं। जिसे देखकर भक्तों को अद्भुत भक्ति का अनुभव होता है। श्रावण माह के प्रथम सोमवार पर भारी संख्या में भक्तों ने गंगेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर महादेव का दर्शन करके पूजा-अर्चना की और जलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

Related posts

प्रशासक प्रफुल पटेल ने लक्षद्वीप में राजभवन का किया निरीक्षण

Asli Azadi

भाजपा फिशरमैन सेल के प्रदेश संयोजक के रूप में रामजी बिका की हुई नियुक्ति : दीव जिला भाजपा अध्यक्ष मोहन लकमणे ने सौंपा नियुक्ति पत्र

Asli Azadi

दीव में साइकिल की सीट पर बैठे-बैठे गिरा आईटीआई का छात्र: ब्रेन इंजरी से हुई मौत

Asli Azadi

Leave a Comment