asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

दीव में साइकिल की सीट पर बैठे-बैठे गिरा आईटीआई का छात्र: ब्रेन इंजरी से हुई मौत

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दीव 27 जुलाई। दीव के वणाकबारा गांव में एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। वणाकबारा निवासी जयराज मनजी सिकोतारिया (17 वर्ष) की साइकिल से अचानक गिरने के बाद मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण ब्रेन इंजरी बताया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जयराज वणाकबारा के फाफडीवाडी क्षेत्र में अपने काका जीवन कानजी के घर के सामने खडी साइकिल की सीट पर बैठा हुआ था। इसी दौरान वह अचानक किसी कारणवश नीचे गिर पडा। गिरने के तुरंत बाद उसे उल्टी हुई और वह बेहोश हो गया। परिजनों ने पहले उसे वणाकबारा में डॉक्टर को दिखाया, लेकिन तबीयत अधिक बिगडने पर 108 एम्बुलेंस की मदद से तत्काल दीव के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही दीव पुलिस के जमादार धर्मेंद्र लखमण सरकारी अस्पताल पहुंचे और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। अगले दिन सुबह पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक जयराज मनजी सिकोतारिया आईटीआई का छात्र था। उसके असामयिक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड टूट पडा है। वहीं, पूरे वणाकबारा गांव में शोक की लहर दौड गई है। स्थानीय लोगों ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत छात्र को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related posts

केन्द्रीय पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत को पद्मश्री प्रेमजीत बारिया ने भेंट की पेंटिंग

Asli Azadi

भारत और बेल्जियम सैन्य एवं सुरक्षा सहयोग को देंगे नई दिशा: पीएम मोदी

Asli Azadi

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गांधीनगर में एक घंटे में 3.61 लाख से अधिक पौधारोपण का Guinness World Record बनाने पर अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन, सभी वॉलंटियर्स एवं क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई दी

Asli Azadi

Leave a Comment