asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरेंदेश

संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा ने हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत दमण में भव्य तिरंगा पैदल यात्रा का किया आयोजन

– भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेश आगरिया के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा में उमड़ा देशभक्ति का जनसैलाब, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 10 अगस्त। संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव प्रदेश भाजपा द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज दमण में भव्य तिरंगा पैदल यात्रा का आयोजन किया गया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया के नेतृत्व में आयोजित इस तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, युवाओं, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं दमण के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। छपली शेरी से प्रारंभ हुई यह भव्य तिरंगा पैदल यात्रा देशभक्ति के नारों और हाथों में लहराते तिरंगों के साथ नानी दमण बस स्टैंड तक पहुंची। पूरे मार्ग में भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के नारों से वातावरण देशभक्ति से ओतप्रोत हो गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने तिरंगे के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता को मजबूत बनाने तथा देशहित में सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया। यात्रा के समापन अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेश आगरिया ने अपने संबोधन में कहा कि तिरंगा देश के गौरव, स्वाभिमान और एकता का प्रतीक है। तिरंगे के तीनों रंग भारत की विविधता में एकता और देश की महान विरासत का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल घर-घर तिरंगा लगाने का अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत करने का अभियान है। उन्होंने विशेष रूप से बड़ी संख्या में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए छात्र-छात्राओं और युवाओं का अभिनंदन करते हुए कहा कि देश का भविष्य युवा शक्ति के हाथों में है और युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना भारत को विकसित एवं आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस तिरंगा यात्रा में दमण-दीव के पूर्व सांसद लालू पटेल, प्रदेश भाजपा महामंत्री जिग्नेश पटेल, भाजपा ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य विशाल टंडेल, दमण नगरपालिका की अध्यक्षा दीपिका टंडेल, दादरा नगर हवेली जिला पंचायत की अध्यक्षा निशा भावर, सिलवासा नगरपालिका के अध्यक्ष सोमनाथ पाटिल, दमण जिला भाजपा अध्यक्ष भरत पटेल, कचीगाम सरपंच फाल्गुनी पटेल, दमणवाडा पंचायत सदस्य मुकेश गोसावी, आटियावाड की पूर्व सरपंच उर्वशी पटेल सहित प्रदेश, जिला एवं विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारीगण तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।

Related posts

नशा मुक्त भारत अभियान अंतर्गत स्कूली बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली

Asli Azadi

अरब सागर के किनारे दमण में बने नमो पथ और राम सेतु पर देश की महान हस्तियों के आगमन से प्रदेश को मिल रही है विश्वभर में पहचान

Asli Azadi

दानह में भारी बारिश को लेकर जिला प्रशासन की एडवाइजरी जारी, नागरिकों से सतर्क रहने की अपील

Asli Azadi

Leave a Comment