asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

कडैया ग्राम पंचायत में सफाई कर्मियों का सम्मान करके भेंट की गई 5 थ्री व्हीलर साइकिल

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 12 जून। कड़ैया ग्राम पंचायत द्वारा आज सफाई कर्मियों का सम्मान करने के साथ ही थ्री व्हीलर साइकिल वितरत करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर कडैया ग्राम पंचायत के सरपंच शंकर पटेल, उपसरपंच हेमलता हितेश पटेल तथा पंचायत सदस्यों अरविंद आगरया, हितेश पटेल, दिव्या पटेल सहित बडी संख्या में सदस्यों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों ने सफाई कर्मियों का सम्मान किया। समाज और ग्राम की स्वच्छता बनाए रखने में उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। इसके साथ ही सफाई कार्य को अधिक सुगम एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 5 थ्री व्हीलर साइकिलें भी प्रदान की गईं। इस अवसर पर पंचायत पदाधिकारियों ने कहा कि स्वच्छता कर्मी समाज के वास्तविक कर्मयोगी हैं और उनके परिश्रम से गांव में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बना रहता है। ग्राम पंचायत द्वारा समय-समय पर ऐसे सम्मान कार्यक्रम आयोजित कर कर्मियों का उत्साहवर्धन किया जाता रहेगा।

Related posts

क्राइम ब्रांच एवं एसीबी एसपी तनु शर्मा ने अवध रेसिडेंसी के गणेश महोत्सव में पहुंचकर गणपति बप्पा का लिया आशीर्वाद

Asli Azadi

निफ्ट टेक्सटाइल डिज़ाइन और फैशन मैनेजमेंट में आविष्कार का प्रदर्शन

Asli Azadi

वापी महानगरपालिका में भाजपा का भगवा लहराया, 52 सीटों में से 37 सीटों पर भाजपा ने किया कब्जा: 4 निर्दलियों ने भी कर दिया समर्थन घोषित

Asli Azadi

Leave a Comment