asliazadi
दमन, दानह, दीव की खबरें

नमो पथ और राम सेतु को जोडने वाले कनेक्टिंग ब्रिज की तस्वीर आई सामने

– पीएम मोदी के सीधे मार्गदर्शन में प्रशासक प्रफुल पटेल दमण को देने जा रहे है एक और अद्भुत विकास प्रोजेक्ट की भेंट – नमो पथ और राम सेतु के बीच कनेक्टिंग ब्रिज सिर्फ सीधा-साधा ब्रिज नहीं बल्कि साथ में ब्रिज से सटकर समुद्र के अंदर राउंड सेफ में ब्यूटिफिकेशन स्पॉट भी बनेगा: पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र बनेगा, सोशल मीडिया में यह स्पॉट ट्रेंड करेगा – प्रशासक प्रफुल पटेल केन्द्रशासित प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव तथा केन्द्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप में आनेवाले विकास प्रोजेक्ट की झलक जनता को पहले दिखाते है और फिर कुछ ही सालों में धरातल पर उतारते है – 2017 में आनेवाले सालों में दमण के समुद्र तट का कैसा विकास होगा उसका पूरा प्रेजेंटेशन दमणवासियों को स्वामी विवेकानंद सभागार में दिखाया था: आज ठीक ऐसा ही मोटी दमण और नानी दमण के समुद्र तट का हुआ है विकास – दमण की तर्ज पर दादरा नगर हवेली, दीव और लक्षद्वीप में भी विकास प्रोजेक्टों की झलक जनता ने देखी और उसे साकार होते हुए भी देखा है
असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 24 नवंबर। पीएम मोदी के सीधे मार्गदर्शन में प्रशासक प्रफुल पटेल दमण को एक और अद्भुत विकास प्रोजेक्ट की भेंट देने जा रहे है। नानी दमण नमो पथ और मोटी दमण राम सेतु को जोडने वाले प्रस्तावित कनेक्टिंग ब्रिज की तस्वीर भी अब सामने आई है। तस्वीर में नमो पथ और राम सेतु को जोडता हुआ खूबसूरत ब्रिज और उसके साथ समुद्र के भीतर पूरे राउंड सेफ में ब्यूटिफिकेशन स्पॉट भी नजर आ रहा है। नानी दमण और मोटी दमण को जोडने वाले इस ब्रिज के निर्माण के साथ दमण पर्यटन के क्षेत्र में और नई ऊंचाईयां हासिल करेगा। पर्यटकों के लिए इस ब्रिज से आवाजाही करना यादगार और मनमोहक रहेगा। साथ ही साथ इस ब्रिज पर पैदल चलकर ब्यूटिफिकेशन स्पॉट पर पहुंचकर अरब सागर और दमणगंगा नदी के संगम स्थल की खूबसूरती को नजदीक से महसूस किया जा सकेगा। गौरतलब है कि विदेशों में समुद्र के थोडा भीतर खूबसूरत स्पॉट (पियर) बनाये जाते है। जो पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र होते है। भारत में नमो पथ और राम सेतु के बाद कनेक्टिंग ब्रिज खूबसूरत स्पॉट (पियर) के साथ शायद पहला ब्यूटिफिकेशन प्रोजेक्ट बन जायेगा। यहां बताना जरुरी है कि प्रशासक प्रफुल पटेल हमेशा प्रदेश में आनेवाले विकास प्रोजेक्टों की झलक जनता को पहले दिखाते है और उसके बाद उसे धरातल पर उतारते है। 2017 में आनेवाले सालों में दमण के समुद्र किनारे का ब्यूटिफिकेशन के साथ कैसा विकास होगा उसका पूरा प्रेजेंटेशन दमणवासियों को स्वामी विवेकानंद सभागार में दिखाया था। आज ठीक वैसा ही राम सेतु और नमो पथ निर्माण के बाद दमण नजर आ रहा है। सिर्फ दमण ही नहीं दादरा नगर हवेली, दीव और लक्षद्वीप में भी विकास प्रोजेक्टों की झलक जनता ने देखी और उसे साकार होते हुए भी देखा है।

Related posts

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की सदस्या सैयद शहजादी ने प्रशासक प्रफुल पटेल से की शुभेच्छा मुलाकात

Vijay Bhatt

भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड से प्रशासक प्रफुल पटेल ने की शुभेच्छा मुलाकात

Vijay Bhatt

यूरोप की तर्ज पर दमण में तैयार हो रहा है नाईट मार्केट

Vijay Bhatt

Leave a Comment