asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

दमण जिला माह्यावंशी समाज के नये अध्यक्ष के रूप में किरीट दमणिया की सर्वसम्मति से हुई नियुक्ति

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 13 नवंबर। दमण जिला माह्वावंशी समाज की वाडी में समाज के नये प्रमुख की नियुक्ति करने के लिए एक विशेष बैठक का अयोजन किया गया था। इस बैठक में समाज के पूर्व प्रमुखों द्वारा समाज के नये प्रमुख के नाम पर चर्चा विचारणा की गई। इस अवसर पर वहां मौजूद सभी पूर्व प्रमुखों ने सर्वसम्मति से समाज के नये प्रमुख के लिए किरीट दमणिया के नाम का प्रस्ताव रखा। इसके बाद यह घोषणा की गई कि किरीट दमणिया को दमण जिला माह्यावंशक्ष समाज का नया प्रमुख सर्वसम्मति से नियुक्त किया जा रहा है। इस अवसर पर समाज की समिति के सदस्यों, समाज के अग्रणियों, कार्यकर्ताओं एवं समाज के शुभचिंतक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। इस नई जिम्मेदारी को संभालने के साथ ही सभी के सामूहिक सहयोग से समाज के विकास, एकता और प्रगति की दिशा में काम करने का दृढ़ संकल्प व्यक्त किया गया।

Related posts

वित्त वर्ष 2028 तक पॉलिमर नोटों का लक्ष्य: आरबीआई गवर्नर

Asli Azadi

सोमनाथ अमृत महोत्सव में पीएम मोदी की मौजूदगी में दीव की टीम रंगरेज ने पेश किया शानदार गरबा रास

Asli Azadi

संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष हरीश पटेल और दमण जिला पंचायत उपाध्यक्षा रीना पटेल ने लालबाग के राजा का दर्शन कर लिया आशीर्वाद

Asli Azadi

Leave a Comment