– प्रशासक प्रफुल पटेल के स्वस्थ प्रदेश, सशक्त प्रदेश के संकल्प के साथ योग अभियान को मिली गति
असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 10 अगस्त। संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा सचिव एवं समाज सेविका उर्वशी जयेश पटेल ने लगभग 25 महिलाओं के लिए नियमित योग प्रशिक्षण शुरू किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करो योग, रहो निरोग के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से महिलाओं को योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का नियमित प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशासक प्रफुल पटेल के स्वस्थ और सशक्त प्रदेश के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए, महिलाओं को योग से जोड़कर स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रेरित करने का यह प्रयास निरंतर जारी रहेगा। प्रदेश भाजपा सचिव उर्वशी पटेल ने कहा कि स्वस्थ महिला यानि स्वस्थ परिवार और स्वस्थ परिवार यानि सशक्त समाज। अधिक से अधिक महिलाएं योग से जुडें और योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं इसके लिए इस योग अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा।

