– नमो पथ और रामसेतु पर शराब के नशे में पर्यटक 100-120 की गति से रेसिंग की तरह चलाते है कार, ऐसे लोगों पर भी एक्शन की उठ रही है मांग – पुलिस विभाग सीसीटीवी से लगातार निगरानी करें तो बड़े हादसों से बच सकते हैं नागरिक
असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण, 12 जुलाई। दमण के देवका में नमो पथ पर नया भारत के पास फुटपाथ पर पर्यटकों द्वारा थार और क्रेटा कार चढ़ाई गई थी। सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें वायरल होते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुँच गई। पुलिस ने दोनों कारों को जप्त कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि पूर्व में भी कई बार पर्यटकों द्वारा नमो पथ के फुटपाथ पर कार चढाने के मामले सामने आ चुके है। यहाँ बताना जरूरी है कि नमो पथ और रामसेतु पर शराब के नशे में पर्यटक 100-120 की गति से वाहन चलाते हैं। कई बार तो रेसिंग की तरह बाइकों और कारों की रेस भी लगती है।
नागरिकों का कहना है कि अगर पुलिस इन दोनों पर्यटन स्थलों पर सीसीटीवी से निगरानी तेज कर दे तो संभवित बड़े हादसों को रोका जा सकता है।

