asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

दमण के मगरवाड़ा सब-स्टेशन में देर रात लगी भीषण आग: कई सब-स्टेशन ठप

– मगरवाड़ा सब-स्टेशन 220/66kV ICT में भड़की आग से कचीगाम, दाभेल और मोटी दमण विस्तार की बिजली गुलःफायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण, 1 अगस्त। दमण के मगरवाड़ा सब-स्टेशन 220/66kV के आईसीटी में आज देर रात अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते पूरे परिसर को धुएं के गुबार ने घेर लिया। इस हादसे के कारण क्षेत्र की बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। मगरवाड़ा सब-स्टेशन में आग लगने के तुरंत बाद एहतियात के तौर पर कचीगाम और दाभेल सब-स्टेशन की पावर सप्लाई पूरी तरह जीरो कर दी गई। आगजनी की वजह से मोटी दमण सहित कचीगाम एवं दाभेल क्षेत्र में देर रात को बिजली की सप्लाय बंद कर दी गयी थी। आग लगने की सूचना मिलते ही दमण फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। फायर फाइटर्स लगातार आग पर काबू पाने और आग को आगे फैलने से रोकने की कोशिश में जुटे रहे। बिजली विभाग के तकनीकी अधिकारी भी मौके पर पहुँच गये थे। मगरवाड़ा सब-स्टेशन में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। खबर लिखे जाने तक आग बुझाने के प्रयास जारी थे।

Related posts

शराब के नशे में एक व्यक्ति ने देवका गार्डन की सीढियों पर चढा दी क्रेटा कार: पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

Asli Azadi

सिलवासा इंडस्ट्रीज मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन की कमान एक बार फिर से अतुल शाह के पास

Asli Azadi

दमण पुलिस ने उद्योग भवन के बाहर नो-पार्किंग जोन में खड़े भारी वाहनों पर की कार्रवाई, काटे चालान

Asli Azadi

Leave a Comment