असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 1 अगस्त। केन्द्र सरकार द्वारा प्रायोजित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार करने और विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए आज घेलवाड ग्राम पंचायत में विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में संघ प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। इसके साथ ही घेलवाड ग्राम पंचायत सरपंच हिताक्षी पटेल, जिला पंचायत सदस्य अशोक पटेल, ग्राम पंचायत सदस्यों की उपस्थिति रही। इस कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों से आए प्रशासनिक अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि पात्र लोग इन योजनाओं का कैसे आवेदन करके लाभ ले सकते हैं। अधिकारियों द्वारा केन्द्र सरकार और संघ प्रशासन की विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देकर ग्रामीणों को ज्यादा से ज्यादा लाभ लेने के लिए कहा गया। इस विशेष शिविर में मुख्य रूप से उपस्थित ग्राम पंचायत सरपंच हिताक्षी पटेल ने भी ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और इसका लाभ उठाने के लिए आ”ान किया।

