asliazadi
Other

रन फॉर यूनिटी एवं राष्ट्रीय एकता दिवस पर दाभेल पुलिस स्टेशन में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन्

  • संघ प्रदेश थ्रीडी के डीआईजीपी संतोष कुमार मीणा, दाभेल पुलिस स्टेशन के एसएचओ पीएसआई निलेश काटेकर एवं अन्य पुलिस कर्मियों तथा उद्योगों के श्रमिकों ने किया रक्तदाना

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण, 31 अक्टूबर। राष्ट्रीय एकता दिवस एवं रन फॉर यूनिटी के अवसर पर दाभेल पुलिस स्टेशन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण एवं दीव के डीआईजीपी संतोष कुमार मीणा, दाभेल पुलिस स्टेशन के एसएचओ पीएसआई निलेश काटेकर सहित पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। इसके अलावा क्षेत्र के विभिन्न उद्योगों में कार्यरत श्रमिकों ने भी शिविर में भाग लेकर स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में सहयोग देना था। इस रक्तदान शिविर का आयोजन दमण रक्तदान केन्द्र के सहयोग से किया गया था। पुलिस अधिकारियों, जवानों और औद्योगिक श्रमिकों की सहभागिता ने सामाजिक एकता और सेवा भावना का संदेश दिया। आयोजन के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और मानव सेवा के महत्व को भी रेखांकित किया गया।

Related posts

संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण- दीव प्रशासन 5 मई को औद्योगिक प्रदर्शनी का करेगा आयोजन: केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण होंगी मुख्य अतिथि

Asli Azadi

प्रशासक प्रफुल पटेल ने समुद्र तट की सफाई करके लोगों को स्वच्छ भारत अभियान के लिए किया प्रेरित

Asli Azadi

प्रशासक प्रफुल पटेल से प्रसिद्ध पार्श्वगायक नीरज श्रीधर ने की शिष्टाचार भेंट

Asli Azadi

Leave a Comment