asliazadi
आसपासदमण, दानह, दीव की खबरें

अत्यधिक वर्षा के मद्देनजर 31 जुलाई को दादरा नगर हवेली के सभी शिक्षण संस्थान रहेंगे बंद

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण, 30 जुलाई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) अहमदाबाद द्वारा जारी ताजा मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दादरा नगर हवेली जिले में अगले 24 से 48 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर अत्यधिक से अति भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है। लगातार भारी बारिश, जलभराव, नदियों एवं नालों के जलस्तर में वृद्धि तथा यातायात प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं। जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार 31 जुलाई 2026 शुक्रवार को दादरा एवं नगर हवेली के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालय, महाविद्यालय, पॉलिटेक्निक, आईटीआई, आंगनवाड़ी केंद्र तथा ट्यूशन कक्षाएं पूर्णत: बंद रहेंगी। यह आदेश शिक्षण एवं गैर-शिक्षण दोनों प्रकार के कर्मचारियों पर लागू होगा। हालांकि, जिन विद्यालयों को जिला प्रशासन द्वारा राहत शिविर के रूप में चिन्हित किया गया है, वे इस आदेश से मुक्त रहेंगे। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें, जलभराव वाले क्षेत्रों तथा उफनती नदियों-नालों से दूर रहें और जिला प्रशासन द्वारा जारी सभी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। किसी भी आपात स्थिति, सूचना, शिकायत या सहायता के लिए नागरिक आपदा नियंत्रण कक्ष के हेल्पलाइन नंबर 1077, 0260-2412500 तथा 8780001077 पर संपर्क कर सकते हैं। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय नागरिकों एवं विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए एहतियातन लिया गया है।

Related posts

गुजरात और संघ प्रदेश थ्रीडी में मानसून ने अब पूरी ताकत दिखाई: पिछले 24 घंटों में विभिन्न इलाकों में 10 इंच से ज्यादा बारिश

Asli Azadi

दीव सरकारी अस्पताल और जायंट्स ग्रुप ऑफ दीव ने लगाया फ्री मेगा मेडिकल कैंप

Asli Azadi

संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया के कार्यकाल को एक वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश भाजपा लीगल सेल ने दी बधाई

Asli Azadi

Leave a Comment