asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

दीव पुलिस के एएसआई भरत देवजी बामणिया को दी गई सेवानिवृत्ति विदाई

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दीव 30 जुलाई। दीव पुलिस विभाग के एएसआई भरत देवजी बामणिया के सेवानिवृत्त होने पर पुलिस मुख्यालय में विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राम कृष्ण सरन ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर, पुष्पहार पहनाकर तथा पुलिस स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। भरत देवजी बामणिया ने पुलिस विभाग में 41 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं। समारोह के दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। पुलिस अधीक्षक ने उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की तथा आवश्यकता पड़ने पर पुलिस विभाग की ओर से सहयोग का आश्वासन दिया। अपने संबोधन में भरत देवजी बामणिया ने पुलिस सेवा के दौरान मिले अनुभवों और यादगार पलों को साझा किया तथा सम्मान के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। समारोह में उपस्थित पुलिस कर्मियों और परिवारजनों ने उन्हें पुष्प भेंट कर सम्मानित किया। विदाई समारोह के बाद उनके परिवार द्वारा मुख्य मार्ग पर डीजे की धुनों के साथ एक रैली निकाली गई, जो उनके निवास स्थान तक पहुंची। इस अवसर पर एसडीपीओ राहुल बल्हारा, पीआई रमेश गावित, पीएसआई भाविनी हलपति सहित पुलिस कर्मियों एवं भरत देवजी के परिवार के लोग उपस्थित रहे।

Related posts

मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी और एयरोस्पेस इनोवेशन धोलेरा को वैश्विक औद्योगिक हब के तौर पर करेगा स्थापित : किंजरापु राममोहन नायडू

Asli Azadi

पीएम मोदी के दमण दौरे को लेकर भाजपा ने भेंसरोल ग्राम पंचायत में किया जनसंवाद कार्यक्रम, नागरिकों को दिया आमंत्रण

Asli Azadi

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में सिलवासा स्टेडियम ग्राउंड से निकाली गई जिला स्तरीय पदयात्रा

Asli Azadi

Leave a Comment