asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

ओडिशा मित्र मंडल ने मुफ्त मेगा स्वास्थ्य और रक्तदान शिविर का किया आयोजन: हजारों लोगों ने उठाया लाभ

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 24 अगस्त। संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव के प्रशासक प्रफुल पटेल के परिवर्तनकारी नेतृत्व के 10 साल सफलतापूर्वक पूरे होने के उपलक्ष्य में। ओडिशा मित्र मंडल दमण द्वारा एक बड़े पैमाने पर मुफ्त स्वास्थ्य और रक्तदान शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। जिसमें हजारों लोगों ने स्वास्थ्य जांच और रक्तदान का लाभ उठाया। इस शिविर का उद्घाटन भाजपा नेता विशाल टंडेल, हिरेन जोशी, अनिल टंडेल और ओडिशा मित्र मंडल की सभापति नयन पाढी एवं सदस्य, डॉक्टरों, कार्यकर्ताओं ने द्वीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उद्घाटन करते हुए विशाल टंडेल ने कहा कि मानव सेवा ही ईश्वर की सेवा है। यह विशाल शिविर 23 अगस्त को कोली पटेल समाज हॉल में आयोजित किया गया था। शिविर में विभिन्न बीमारियों के लिए मुफ्त स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध थी, जिसमें श्रीमद राजचन्द्र हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर धरमपुर हॉस्पिटल की विशेषज्ञ डॉक्टरों और उनकी टीम शामिल थी। इस दौरान ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, नेत्र रोग और चश्मा वितरण, दंत रोग, सामान्य बीमारियों जैसे बुखार, खांसी, पेट दर्द, दस्त/उल्टी इत्यादि और सामान्य शारीरिक परीक्षण जैसे कई प्रकार की जांच की गई। रक्तदान शिविर में दमण रक्तदान केंद्र की अनुभवी डॉक्टरों और टीम की सहायता से भी काफी संख्या में लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया, जिससे जरूरतमंद मरीजों को जीवन बचाने में मदद मिलेगी। कुल मिलाकर लगभग 105 यूनिट ब्लड डोनेट हुआ। ओडिशा मित्र मंडल दमण द्वारा शिविर आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के उन लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना था जो महंगी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने में असमर्थ हैं। साथ ही रक्त की कमी को पूरा करने में सहायता करना भी था। शिविर में जन जागरूकता अभियान भी चलाया गया, जिसमें स्वस्थ जीवन शैली, टीकाकरण और रक्तदान के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। यह आयोजन स्थानीय समुदाय के लिए एक बड़ी सफलता साबित हुआ और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की आवश्यकता पर बल दिया।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रस्तावित दमण यात्रा को लेकर भाजपा ने ग्राम पंचायतों में चलाया जनसंवाद अभियान

Asli Azadi

प्रशासक प्रफुल पटेल ने कोणार्क सूर्य मंदिर में सहपरिवार किये दर्शन

Asli Azadi

संघ प्रदेश के ऐसे बच्चों के भविष्य के लिए प्रशासक प्रफुल पटेल ग्राउंड जीरो पर करते हैं अथक परिश्रम

Asli Azadi

Leave a Comment