asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

ईएमआरएस शेल्टी के छात्र ने राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया दादरा नगर हवेली का गौरव

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, सिलवासा 30 जुलाई। दादरा नगर हवेली एवं दमण-दीव के एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (ईएमआरएस) शेल्टी के कक्षा 10 के छात्र सतीश महेंद्र चौधरी ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय जनजातीय छात्र शिक्षा समिति (ठएरळर) द्वारा आयोजित छठे ईएमआरएस राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव उद्भव में पारंपरिक वाद्य यंत्र निर्माण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर केंद्र शासित प्रदेश का नाम रोशन किया है। यह प्रतिष्ठित आयोजन आंध्र प्रदेश के वड्डेश्वरम स्थित केएल विश्वविद्यालय में आयोजित किया गया था। प्रतियोगिता में सतीश ने जनजातीय संस्कृति की पहचान माने जाने वाले पारंपरिक वाद्य यंत्र तारपा का निर्माण कर निर्णायकों को प्रभावित किया। उनकी कलात्मक दक्षता, सृजनात्मक सोच एवं पारंपरिक ज्ञान ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सर्वोच्च सम्मान दिलाया। उद्भव राष्ट्रीय जनजातीय छात्र शिक्षा समिति का वार्षिक राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव है, जिसका उद्देश्य देशभर के एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को जनजातीय कला, संस्कृति, लोक संगीत, हस्तशिल्प एवं पारंपरिक विरासत को प्रदर्शित करने का राष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराना तथा इन अमूल्य सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और संवर्धन को बढ़ावा देना है। यह उपलब्धि दादरा एवं नगर हवेली एवं दमण-दीव प्रशासन के प्रशासक प्रफुल पटेल के दूरदर्शी नेतृत्व तथा एटफर र३ं३ी रङ्मू्री३८ दादरा नगर हवेली और दमण-दीव द्वारा जनजातीय शिक्षा के साथ-साथ स्थानीय संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण हेतु किए जा रहे सतत प्रयासों का भी परिणाम है। एटफर शेल्टी अपनी स्थापना के समय से ही विद्यार्थियों में स्थानीय जनजातीय कला, संस्कृति एवं पारंपरिक कौशल के संरक्षण और संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। विद्यालय के विद्यार्थी समय-समय पर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। विद्यालय के प्राचार्य राकेश कुमार ने विद्यार्थियों में छिपी प्रतिभाओं को पहचानने और उन्हें उचित मार्गदर्शन एवं अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वहीं विद्यालय के शिक्षकों ने नियमित प्रशिक्षण, प्रोत्साहन और सतत मार्गदर्शन के माध्यम से विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया, जिसका परिणाम आज पूरे प्रदेश के सामने है। सतीश महेंद्र चौधरी की यह उपलब्धि न केवल एटफर शेल्टी बल्कि पूरे दादरा नगर हवेली और दमण-दीव के लिए गौरव का विषय है। उनकी सफलता क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी तथा जनजातीय संस्कृति और पारंपरिक विरासत के संरक्षण के प्रति नई पीढ़ी को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Related posts

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का सफलतम एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण करने पर संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया को डीडीए की टीम ने दी बधाई

Asli Azadi

महेश आगरिया को संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा अध्यक्ष के रूप में एक वर्ष पूर्ण करने पर भाजपाईयों ने दी बधाईयां

Asli Azadi

दमण पुलिस ने भीमपोर के एक गोदाम पर छापेमारी कर 16 जुआरियों को किया गिरफ्तार

Asli Azadi

Leave a Comment