– भाजपा के नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने रोजगार मेला में पहुंचकर युवाओं को किया प्रोत्साहित, प्रशासन और उद्योगजगत का माना आभार
– संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया, महामंत्री जिग्नेश पटेल एवं दमण जिला भाजपा अध्यक्ष भरत पटेल ने विभिन्न स्टॉलों पर पहुंचकर युवाओं एवं आयोजकों के साथ की चर्चा
– डीएमसी प्रेसिडेंट दीपिका टंडेल, काउंसिलरों में सिंपल टंडेल, तमन्ना मिठाणी, अस्पी दमणिया, पीयूष पटेल, कल्पेश सीताराम, नीला राणा, कपिला ओड, भाविका टंडेल, रश्मि हलपति ने स्टॉल का किया विजिट
असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 01 सितंबर। संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव प्रशासक प्रफुल पटेल के मार्गदर्शन में दमण के कोली पटेल हॉल में जिला प्रशासन द्वारा आज रोजगार मेला का आयोजन किया गया। इस रोजगार मेला में बडी संख्या में युवाओं ने पहुंचकर रोजगार के लिए आवेदन किया। इस दौरान रोजगार मेला में विभिन्न कंपनियों द्वारा लगाये गये स्टॉल के माध्यम से बडी संख्या में युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित रोजगार मेला में भाजपा के नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने पहुंचकर युवाओं को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया, महामंत्री जिग्नेश पटेल एवं दमण जिला भाजपा अध्यक्ष भरत पटेल, डीएमसी प्रेसिडेंट दीपिका टंडेल, काउंसिलरों में सिंपल टंडेल, तमन्ना मिठाणी, अस्पी दमणिया, पीयूष पटेल, कल्पेश सीताराम, नीला राणा, कपिला ओड, भाविका टंडेल, रश्मि हलपति ने रोजगार मेला की मुलाकात ली। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने रोजगार मेला में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों पर जाकर युवाओं के लिए उपलब्ध कराए जा रहे रोजगार एवं उसकी प्रक्रिया सहित को लेकर आयोजकों एवं युवाओं के साथ बातचीत की। युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन द्वारा आयोजित किये गए रोजगार मेला के अनूठी पहल की प्रशंसा भी की। इसके साथ ही उन्होंने युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए उद्योगजगत का भी आभार माना।

