asliazadi
आसपासदमण, दानह, दीव की खबरें

मानवता की मिसाल: नाइटिंगेल फाउंडेशन और प्रॉपर्टी डीलर एसोसिएशन ने बाढ़ पीड़ितों की मदद की

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 28 जुलाई। पिछले दिनों दमण और आसपास के क्षेत्रों में हुई भारी बारिश और बाढ़ के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ था। कई परिवारों के पास तन ढकने को कपड़े नहीं थे, खाने को अनाज नहीं था और छोटे बच्चों के लिए दूध तक उपलब्ध नहीं था। इस मुश्किल घड़ी में नाइटिंगेल फाउंडेशन दमण की संस्थापक अध्यक्षा प्रतिभा मनीष स्मार्ट के मार्गदर्शन में एवं प्रॉपर्टी डीलर एसोसिएशन दमण के संयुक्त दोनों ही सामाजिक संस्था के तत्वावधान में राहत सामग्री संग्रह अभियान चलाया गया। संस्था के पदाधिकारियों और दानदाताओं के सहयोग से कपड़े, खाने-पीने का सामान, बर्तन, कंबल एवं जीवन की आवश्यक वस्तुएं एकत्र कर बाढ़ पीड़ित परिवारों तक पहुंचाई गईं। इस पुण्य कार्य के माध्यम से दोनों संस्थाओं ने मानव धर्म और सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वाह करते हुए मानवता की सच्ची मिसाल पेश की है। इस नेक कार्य में नाइटिंगल फाउंडेशन दमण की संस्थापक अध्यक्षा प्रतिभा स्मार्ट, संयुक्त कोषाध्यक्ष अनिता कबाड़ी, संयोजक अर्चना पखाले, सह संयोजक उज्जवला सेंडे, मीडिया प्रभारी योगिता पटेल, सह प्रभारी शीतल धवले, कार्यकारिणी सदस्या वैशाली अंदयाल एवं प्रियंका सड़ोदकर तथा प्रॉपर्टी डीलर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष मेहता, सदस्य दीपक देसाई, आज़मीना हमरानी और सुनीता रेड्डी ने बड़ी जहमत उठाई थी।

Related posts

महेश आगरिया को संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा अध्यक्ष के रूप में एक वर्ष पूर्ण करने पर भाजपाईयों ने दी बधाईयां

Asli Azadi

दमण जिला प्रशासन ने लगातार हो रही भारी बारिश के दौरान लोगों से सतर्क रहने की अपील की

Asli Azadi

क्लासरूम से इंडस्ट्री तक: निफ्ट के स्नातकों ने जीपी शो 2026 में बिखेरा हुनर

Asli Azadi

Leave a Comment