asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

भाजपा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए घेलवाड पंचायत में हुई संगठनात्मक बैठक

– घेलवाड ग्राम पंचायत सरपंच हिताक्षी पटेल, घेलवाड के भाजपा प्रभारी प्रेम भंडारी, मंडल अध्यक्ष हितेश पटेल, दमण जिला भाजपा उपाध्यक्ष किरीट दमणिया ने संगठन को और सशक्त बनाने के लिए कार्यकर्ताओं का किया मार्गदर्शन

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 5 अगस्त। घेलवाड पंचायत में संगठन मजबूती को लेकर भाजपा द्वारा बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में घेलवाड ग्राम पंचायत सरपंच हिताक्षी पटेल, घेलवाड के भाजपा प्रभारी प्रेम भंडारी, मंडल अध्यक्ष हितेश पटेल, दमण जिला भाजपा उपाध्यक्ष किरीट दमणिया की उपस्थिति रही। इस अवसर पर सरपंच हिताक्षी पटेल सहित अन्य भाजपा पदाधिकारियों ने मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संगठन को और मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने तथा बूथ स्तर के संगठन को और प्रभावी बनाने जैसे विभिन्न मुद्दों पर मार्गदर्शन दिया। इसके साथ ही संगठन के विस्तार को लेकर मंडल के पदाधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के अंत में उपस्थित सभी कार्यकर्तरओं ने भाजपा संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को और सशक्त बनाने के लिए पूरे समर्पण और एकता के साथ कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Related posts

दीव जिले के भारतीय रिजर्व बटालियन शिविर में अग्नि सुरक्षा सप्ताह अंतर्गत दी गई आपदा संबंधी जानकारी

Asli Azadi

केन्द्रशासित प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव में उल्टी गंगा: प्राइवेट स्कूलों को छोडकर बच्चे सरकारी स्कूलों में ले रहे हैं दाखिला

Asli Azadi

दूरसंचार सलाहकार समिति की बैठक में सांसद उमेश पटेल ने बीएसएनएल सुदृढ़ीकरण एवं दमण-दीव को Digital Union Territory Model बनाने की उठाई मांग

Asli Azadi

Leave a Comment