asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

दमण में मिले दो अज्ञात व्यक्तियों के शव: पुलिस रिश्तेदारों की तलाश में जुटी

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 28 जुलाई। दमण जिले के नानी दमण इलाके में 22 जुलाई 2026 को दो अलग-अलग जगहों से अज्ञात व्यक्तियों के शव बरामद हुए हैं। इस मामले में कोस्टल पुलिस स्टेशन मोटी दमण ने दोनों मृतकों के रिश्तेदारों की तलाश शुरू की है। मिली जानकारी के मुताबिक 22 जुलाई 2026 को शाम 17:09 बजे नानी दमण के खारीवाड़ इलाके के रहने वाले दीपांकर मंडल ने पुलिस को बताया कि विश्वकर्मा मंदिर के सामने एक अनजान आदमी बेहोश पड़ा है। जानकारी मिलते ही तुरंत 108 एम्बुलेंस को बुलाया गया, जिसके स्टाफ ने जांच के बाद उस व्यक्ति को मौके पर ही मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद लाश को सरकारी हॉस्पिटल मोटी दमण ले जाया गया। मरने वाले की फिजिकल जांच के दौरान उसकी जेब से एक आधार कार्ड मिला। जिसके आधार पर उसकी पहचान विष्णु प्रसाद अधिकारी (उम्र 48 साल), निवासी रूम नंबर 15, बहादुरभाई की चाल, गीता नगर, वापी, जिला वलसाड, गुजरात (आधार कार्ड नंबर: 3791 2241 5908) के तौर पर हुई। हालांकि, पुलिस की तमाम कोशिशों के बाद भी अभी तक उसके रिश्तेदारों का कोई पता नहीं चला है। मृतक व्यक्ति का शरीर मध्यम ऊंचाई 5 फीट 5 इंच, पहनावा नीले रंग की पूरे बांहों वाली चेकदार शर्ट तथा काले रंग का हाफ पैंट, बांये पैर पर पुरानी गंभीर चोट के कारण बना हुए एक निशान है। उसी दिन यानी 22/07/2026 को शाम 16:33 बजे, नानी दमण में शिवम हॉस्पिटल के पीछे करीब 40 से 45 साल के एक और अनजान व्यक्ति का शव मिला। उसे 108 एम्बुलेंस से मोटी दमण सरकारी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बारे में नानी दमण पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस की शुरुआती जांच में सैफ सिद्दीकी (निवासी बिहार) नाम के एक युवक ने बताया कि वह मृतक को ”छोटवा” नाम से जानता था और वह उत्तर प्रदेश के प्रयागराज का रहने वाला था। हालांकि उसके परिवार के बारे में अभी तक कोई खास जानकारी नहीं मिली है। मृतक का शरीर मध्यम, रंग गेहुंवा, ऊंचाई 5 फीट 1 इंच, चेहरे पर दाढी, काले रंग की जैकेट पहने हुए था जिसके दाहिनी ओर सफेद और नीले रंग का गोल चिन्ह बना है और उस पर वात्सल्य अंकित है। उसके दाहिने हाथ पर ॐ का टैटू बना हुआ है। पुलिस ने दोनों अज्ञात मृतकों के परिजनों की तलाश कर रही है। इन मृतक व्यक्यिों के बारे में या परिजनों के बारे में किसी को कोई जानकारी मिले तो मोटी दमण कोस्टल पुलिस थाने में मोबाइल नंबर 9824184704 पर संपर्क करें।

Related posts

नेताजी सुभाषचंद्र बोस मिलट्रिी एकेडमी सैनिक स्कूल का मनाया गया तीसरा वार्षिकोत्सव

Asli Azadi

पातलिया चेकपोस्ट पर पुलिस एवं एक्साइज कर्मियों पर हमला मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय ने निचली अदालत के फैसले को रखा बरकरार, तीनों आरोपियों को सजा

Asli Azadi

दमण जिला पंचायत कार्यालय पर 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर उपाध्यक्षा रीना पटेल ने किया ध्वजवंदन

Asli Azadi

Leave a Comment