asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

दानह पुलिस में 32 वर्ष की बेहतरीन सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए कर्मठ पुलिस अधिकारी पीआई हरीश राठौड

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, सिलवासा 28 नवंबर। दादरा नगर हवेली पुलिस विभाग में 32 वर्ष की शानदार एवं बेहतरीन सेवा देने के बाद आज कर्मठ पुलिस अधिकारी पीआई हरीश राठौड सेवानिवृत हुए। पुलिस में उनका रुतबा हमेशा अलग ही रहा है। आम जनता के बीच उनके प्रति गहरा प्रेम और विश्वास था, वहीं उनका नाम सुनते ही अपराधियों के पसीने छूट जाते थे। अपने लंबे कार्यकाल में उन्होंने कई चुनौतियों का सामना किया और हमेशा साहस, आदर्श और प्रतिबद्धता के साथ अपने कर्तव्यों का पालन किया। पीआई हरीश राठौड जैसे अधिकारी बहुत कम देखने को मिलते हैं, जिनकी पहचान सिर्फ यूनिफॉर्म नहीं, बल्कि उनके कार्यों और मानवता से होती है। उनकी सेवाएँ आने वाली पीढि़यों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी रहेंगी। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पीआई हरीश राठौड को शानदार एवं यादगार तरीके से शुभेच्छा विदाई दी।

Related posts

प्रशासक प्रफुल पटेल ने वणाकबारा के गोमतीमाता में नवनिर्मित 2 नंदघरों और सरदार वल्लभभाई पटेल पंचायत भवन का किया उद्धाटन

Asli Azadi

दमण न्यायालय परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 2190 मामलों का किया गया सुखद निपटान

Asli Azadi

देश के मुद्दों को लेकर डीएनएच कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रदेश अध्यक्ष प्रभु टोकिया के नेतृत्व में सिलवासा में जोरदार विरोध

Asli Azadi

Leave a Comment