asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरेंदेश

केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू नमो एयरपोर्ट से पहली उडान को करेंगे फ्लैग ऑफ

पीएम मोदी द्वारा उद्घाटित दमण नमो एयरपोर्ट से दमण-दिल्ली पहली हवाई सेवा का आज होगा शुभारंभ

– संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव तथा लक्षद्वीप के प्रशासक प्रफुल पटेल के कुशल नेतृत्व और मौजूदगी में दमण के नमो एयरपोर्ट से दमण-दिल्ली की पहली उडान का होगा उद्घाटन

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 15 जुलाई। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी मार्गदर्शन और संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव तथा लक्षद्वीप के प्रशासक प्रफुल पटेल के कुशल नेतृत्व और अथक परिश्रम से दमण के नमो एयरपोर्ट से 16 जुलाई को पहली हवाई सेवा का शुभारंभ होने जा रहा है। दमण से दिल्ली की पहली उडान सेवा का उद्घाटन करने के लिए केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू दमण के दौरे पर आ रहे हैं। केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू 16 जुलाई की शाम को संघ प्रदेशों के प्रशासक प्रफुल पटेल की मौजूदगी में पहली उडान को फ्लैग ऑफ करेंगे। दमण से दिल्ली और दिल्ली से दमण हवाई सेवा शुरू होने से पर्यटन, उद्योग एवं कनेक्टिविटी के साथ-साथ आर्थिक विकास को गति मिलेगी। इस कार्यक्रम के आयोजन को लेकर प्रशासन एवं एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा सभी तरह की तैयारियां कर ली गई है। उल्लेखनीय है कि प्रशासक प्रफुल पटेल ने हाल ही में दमण के नमो एयरपोर्ट से पहली उडान की तैयारियों का जायजा लेने के लिए नमो एयरपोर्ट का विजिट किया था। यहां बताना जरूरी है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 5 जून को दमण के नमो एयरपोर्ट का उद्घाटन करके जनता को समर्पित किया था। अब 16 जुलाई को दमण से दिल्ली की पहली उडान शुरू होने जा रही है।

Related posts

सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुचरवाडा में जूनियर डिवीजन एनसीसी के लिए हुई चयन प्रक्रिया

Asli Azadi

प्रशासक प्रफुल पटेल के दमण दौरे का दूसरा दिन: सार्वजनिक सुविधाओं, पर्यटन और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुडे प्रोजेक्टों की समीक्षा की

Asli Azadi

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 2047 में विकसित भारत के सपने को संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव पहले ही पूरा कर देगा: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

Asli Azadi

Leave a Comment