asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आगमन हमारे लिए गौरव का विषय, प्रेरणा का स्रोत और विकास के नए युग का संदेश है : एडवोकेट आर. वी. मेहता

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दीव 04 जून। विकास, सुशासन, राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के पर्याय, विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेताओं में से एक भारत माता के गौरव एवं 140 करोड़ देशवासियों की आशाओं के केंद्र माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी के हमारे प्रदेश में आज होने वाले आगमन पर हम सभी हृदय की गहराइयों से उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करते हैं। प्रधानमंत्रीजी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी एक नई और सशक्त पहचान स्थापित की है। देश ने विकास, सुरक्षा, आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति, आत्मनिर्भरता और जनकल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियाँ प्राप्त की हैं। आज भारत केवल विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक शक्ति ही नहीं, बल्कि विश्व को दिशा देने वाला एक प्रभावशाली राष्ट्र बनकर उभरा है। केंद्रशासित प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली तथा दमण-दीव के विकास में भी माननीय प्रधानमंत्रीजी की विशेष प्रेरणा और मार्गदर्शन का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। आधुनिक सड़कें, स्वास्थ्य सुविधाओं, शिक्षा, पर्यटन, उद्योग एवं जनसुविधाओं के क्षेत्र में हुए ऐतिहासिक विकास कार्यों ने इस क्षेत्र को नई पहचान प्रदान की है। प्रशासक प्रफुल पटेल के कुशल नेतृत्व और कड़े परिश्रम से प्रधानमंत्रीजी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को धरातल पर उतारने का जो कार्य पिछले सालों में हुआ है, वह आज प्रदेश की बदलती तस्वीर और बढ़ती संभावनाओं में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। प्रधानमंत्रीजी का यह आगमन केवल एक दौरा नहीं, बल्कि विकास, विश्वास और भविष्य के नए संकल्पों का उत्सव है। यह हम सभी के लिए गर्व, प्रेरणा और सौभाग्य का क्षण है। हम सभी प्रदेशवासी माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी का संघप्रदेश की इस पावन धरती पर एक बार फिर से हृदय से स्वागत करते हैं, अभिनंदन करते है, वंदन करते है तथा उनके स्वस्थ, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की मंगलकामना करते हैं।

Related posts

विश्व सिंह दिवस पर बुचरवाडा स्कूल में विशेष कार्यक्रम एवं वृक्षारोपण

Asli Azadi

डुंगरा पुलिस लाइन में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पुलिसकर्मियों ने किया वृक्षारोपण

Asli Azadi

नागरिकों की सुरक्षा को मजबूत करने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु दमण पुलिस ने होटलों, गेस्ट हाउसों और ऐसे अन्य प्रतिष्ठानों में चलाया सघन चेकिंग अभियान

Asli Azadi

Leave a Comment