asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

प्रशासक प्रफुल पटेल ने सचिवालय के चल रहे विकास कार्य का किया निरीक्षण

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 23 जनवरी। संघ प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली और दमण-दीव के प्रशासक प्रफुल पटेल ने दमण सचिवालय के चल रहे विकास कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। प्रशासक प्रफुल पटेल ने कार्यों की गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों तथा समयबद्ध पूर्णता पर विशेष जोर देते हुए अधिकारियों एवं ठेकेदारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या गुणवत्ता में समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आवश्यक सुधारों के संबंध में सुझाव भी दिए तथा समन्वय के साथ कार्य करते हुए परियोजना को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं कार्यदायी एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related posts

नमो मेडिकल कॉलेज, अस्पताल सहित प्रोजेक्ट देखकर प्रभावित हुए श्रीपद नाइक

Asli Azadi

दमण डिप्टी कलेक्टर ने एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर जारी किया वीडियो संदेश, कहा: पर्याप्त मात्रा में है एलपीजी गैस का भंडार

Asli Azadi

नशा मुक्त भारत अभियान अंतर्गत स्कूली बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली

Asli Azadi

Leave a Comment