asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

यंग हार्टस फुटबॉल क्लब ने रचा इतिहास: एआईएफएफ फुटसल क्लब चैंपियनशिप के क्वॉर्टर फाइनल में किया प्रवेश

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 23 जून। यंग हार्टस फुटबॉल क्लब ने एआईएफएफ फुटसल क्लब चैंपियनशिप के क्वॉर्टर फाइनल में प्रवेश करके इतिहास रच दिया है। यह उपलब्धि क्लब एवं संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में पहली बार भाग ले रही यंग हार्टस फुटबॉल क्लब ने ग्रुप चरण में सफलतापूर्वक बढकर अपने ग्रुप में दूसरा स्थान हासिल कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है। क्लब के लिए यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है जो संघ प्रदेश थ्रीडी में फुटसल खेल के बढते विकास को भी उजागर करता है। टीम की इस सफलता पर यंग हार्टस फुटबॉल क्लब के टेक्निकल डायरेक्टर प्रीत भरतकुमार भट्ट ने खिलाडियों की अद्भुत प्रतिबद्धता एवं समर्पण को श्रेय दिया है। उन्होंने कहा कि यह उपलिब्ध प्रत्येक खिलाडी की मेहनत, प्रतिबद्धता एवं समर्पण का परिणाम है। राष्ट्रीय चैंपियनशिप में हमारा क्लब एवं संघ प्रदेश का प्रतिनिधित्व करना हमारे लिए गर्व की बात है। जो उन्हें श्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरणा और उर्जा देती है। राष्ट्रीय मंच पर हमारी यह पहली उपस्थिति होने के बावजूद प्रत्येक खिलाडी एवं सपोर्ट स्टाफ के सदस्यों का एक ही संकल्प है कि अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना है। दृढ निश्चय के साथ प्रतिस्पर्धा करनी है और अपने प्रदेश का नाम रोशन करना है। क्लब की यादगार सफर टीमवर्क , अनुशासन एवं स्थानीय खिलाडियों पर व्यक्त किये गये विश्वास का परिणाम है। पहली ही राष्ट्रीय चैंपियनशिप में क्वार्टर फाइनल तक पहुंचना खिलाडियों की प्रतिभा एवं कोचिंग स्टाफ तथा मैनेजमेंट के अथक प्रयास का उत्तम उदाहरण है। यंग हार्टस फुटबॉल क्लब अब नॉक आउट चरण की ओर नजर जमाये हुए है और एआईएफएफ फुटसल क्लब चैंपियनशिप में अपने ऐतिहासिक सफर को और अधिक आगे बढाने के लिए आतुर है। टीम का क्वार्टर फाइनल मुकाबला 24 जून 2026 को गुजरात के भावनगर में खेला जाएगा।

Related posts

लक्षद्वीप के दौरे पर पहुंचे प्रशासक प्रफुल पटेल ने अगत्ती द्वीप पर चल रहे विकास कायार्ें का लिया जायजा

Asli Azadi

भारतीय तटरक्षक वायु अवस्थान दमण में शूरवीर ऑडिटोरियम का हुआ उद्घाटन

Asli Azadi

संघ प्रदेश थ्रीडी में नमोत्सव का आज से होगा आगाज, भारत के संस्कार, संस्कृति और संकल्प का है महोत्सव

Asli Azadi

Leave a Comment