asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दमण ने दिलीपनगर ग्राउंड पर विजयादशमी उत्सव और शस्त्र पूजन का किया आयोजन

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 05 अक्टूबर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दमण द्वारा 5 अक्टूबर 2025 को दिलीपनगर ग्राउंड पर विजयादशमी उत्सव और शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शाम 4 बजे से पथ संचलन हुआ। दिलीपनगर ग्राउंड से पथ संचलन निकलकर तीन बत्ती, चार रास्ता और पोस्ट ऑफिस होते हुए वापस दिलीपनगर ग्राउंड पर पहुंचकर संपन्न हुआ। जिसमें कुल 215 स्वयंसेवक और 21 घोष वादकों ने पूर्ण गणवेश में भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता भरतभाई गाला, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ वलसाड जिला सह कार्यवाह का मार्गदर्शन रहा। उन्होंने कहा कि संघ के पंच परिवर्तन, कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण, स्वदेशी और नागरिक कर्तव्य के माध्यम से समाज को सुसंगठित कर राष्ट्र निर्माण हो रहा है और विश्व में भारत की भूमिका काफी बढ़ी है। इस कार्यक्रम में दमण तालुका से पूर्ण गणवेश में 245 स्वयंसेवकों की उपस्थित रही। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण और प्रार्थना से हुई। शारीरिक प्रत्यक्षिक, अमृतवचन, सुभाषित, गीत के बाद शस्त्र पूजन के साथ कार्यक्रम पूर्ण हुआ। कार्यक्रम में नागरिकों, माताओं, बहनों एवं बच्चों के साथ कुल 300 से अधिक लोगों की उपस्थिति रही।

Related posts

सिंदोनी थोराटपाडा गांव में शॉर्ट सर्किट से गरीब परवार का मकान जला

Asli Azadi

एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिलवासा के एनएसएस इकाई ने किया वृक्षारोपण

Asli Azadi

कोडीनार कोली समाज के समूह विवाह में शामिल हुए सांसद उमेश पटेल

Asli Azadi

Leave a Comment