asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की भव्य जीत का दादरा नगर हवेली में हुआ जयघोष: भाजपा की भव्य विजय बाईर्क रैली

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, सिलवासा 05 मई। देश में 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा को मिली भव्य जीत का जश्न संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव के तीनों जिलों में मनाया जा रहा है। आज आदिवासी बहुल दादरा नगर हवेली में संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया के नेतृत्व में भव्य विजय बाईक रैली निकाली गई। इस अवसर पर कार्यकर्ता और आम नागरिकों ने गगनभेदी नारेबाजी कर विजय उत्सव मनाया। भाजपाईयों ने पटाखे फोडे और मिठाईयां भी बांटी। बंगाल की खास पहचान झालमूडी भी लोगों में बांटी। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में तीन राज्यो में भाजपा की हुई यह जीत केवल राजनीतिक विजय नहीं, बल्कि जनता के विश्वास और विकास की नीति की जीत है। खासकर पश्चिम बंगाल में मिली सफलता यह दर्शाती है कि अब वहां की जनता परिवर्तन चाहती है। भाजपा ने हमेशा सुशासन, सुरक्षा और विकास को प्राथमिकता दी है, और यही कारण है कि लोगों ने हमें भरपूर समर्थन दिया। हम इस विश्वास को और मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से काम करते रहेंगे। अंत में पार्टी की ओर से सभी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों का आभार व्यक्त किया गया, जिन्होंने इस आयोजन को सफल एवं भव्य बनाया। आज की रैली में उपस्थित अन्य लोगों में दादरा नगर हवेली जिला पंचायत की अध्यक्षा श्रीमती निशा बेन भावर, सिलवासा नगरपालिका के अध्यक्ष श्री सोमनाथ पाटिल, प्रदेश महामंत्री श्री सुनील पाटिल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

दीव पुलिस ने घोघला विस्तार से जप्त किया अवैध शराब

Asli Azadi

दमण की 450 वर्ष पुरानी नगरपालिका में मनाया गया लोकल सेल्फ गवर्नर्स डे

Asli Azadi

प्रशासक प्रफुल पटेल से प्रसिद्ध पार्श्वगायक नीरज श्रीधर ने की शिष्टाचार भेंट

Asli Azadi

Leave a Comment