asliazadi
दमन, दानह, दीव की खबरें

प्रशासक प्रफुल पटेल के मार्गदर्शन में दमण कलेक्ट्रेट में मनाया गया राष्ट्रीय बालिका दिवस

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 24 जनवरी। पीएम मोदी के बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान को प्रशासक प्रफुल पटेल ने दोनों संघ प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली और दमण-दीव तथा लक्षद्वीप में सार्थक करके दिखाया है। दोनों संघ प्रदेशों के सभी जिलों में बालिकाओं के जन्म को उत्सव की तरह मनाने की परंपरा प्रशासक प्रफुल पटेल ने शुरु कराई है। बेटी के जन्म से लेकर उसकी पढाई तक सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन कटिबद्ध रहता है। केंद्र सरकार ने देश में लडका और लडकी को समान अधिकार देने, समाज में लडकियों की संख्या बढाने और लडका और लडकी के बीच होने वाले भेदभाव को मिटाने के लिए राष्ट्रीय बालिका दिवस के रुप में मनाने का प्रारंभ किया था। जिसका उद्देश्य समाज में लडकियों को सम्मान, सुरक्षा एवं लैंगिक समानता का समर्थन करना है। इसके साथ-साथ लडकियों को स्पोर्ट्स, राजनीति, शिक्षण, आरोग्य, पुलिस एवं सुरक्षा बल और कोर्पोरेट जैसे क्षेत्रों में आगे बढाने का है। आज इसी क्रम में प्रशासक प्रफुल पटेल के मार्गदर्शन में दमण जिला कलेक्ट्रेट में मिशन शक्ति, समाज कल्याण विभाग दमण द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। प्रशासन की ओर से दमण के डिप्टी कलेक्टर राहुल देव बूरा ने नवजात बालिकाओं को बधाई किट देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर छोटी-छोटी बच्चियों के हाथों केक भी कटवाया गया। समाज कल्याण विभाग की ओर से बालिकाओं के अभिभावकों को पौधे भी भेंट किये गये। एक निवासस्थान पर माता द्वारा लगाये गये पौधे को छोटी बच्ची ने तुरंत ही छोटे से मग में पानी लेकर सींचना शुरु किया था। यह दृश्य सही में बेटियों का पर्यावरण के प्रति अपार स्नेह के दर्शन करा गया।

Related posts

पंचायती राज लोकतांत्रिक व्यवस्था के स्तंभ है: पीएम मोदी

Vijay Bhatt

निफ्ट कैंपस में प्रवेश के लिए सिलवासा में भी निफ्ट परीक्षा केंद्र

Vijay Bhatt

प्रशासक प्रफुल पटेल ने छुट्टी के दो दिन दमण एवं दानह में विकास प्रोजेक्टों की समीक्षा की

Vijay Bhatt

Leave a Comment