asliazadi
दमन, दानह, दीव की खबरें

प्रशासक प्रफुल पटेल ने छुट्टी के दो दिन दमण एवं दानह में विकास प्रोजेक्टों की समीक्षा की

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 08 अक्टूबर। अगस्त 2016 से अक्टूबर 2023 तक इस संघ प्रदेश में प्रशासक प्रफुल पटेल और उनकी प्रशासनिक टीम का यहीं मंत्र रहा है कि शनिवार हो या रविवार काम करने वालों को वार से फर्क नहीं पडता। इस शनिवार और रविवार भी छुट्टी के दिन प्रशासक प्रफुल पटेल ने दो दिनों तक दमण और दादरा नगर हवेली में अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ विकास प्रोजेक्टों की समीक्षा की। शनिवार 7 अक्टूबर को मोटी दमण स्थित पुलिस क्वॉटर्स, नानी दमण स्थित डोमेस्टिक एयरपोर्ट के निर्माण कार्य प्रगति को जांचा। इस दौरान उन्होंने ग्राउंड जीरो पर जरुरी दिशानिर्देश दिये। रविवार 8 अक्टूबर को दादरा नगर हवेली के वसोणा स्थित आयुर्वेदिक हॉस्पिटल एवं वेलनेस सेंटर का दौरा किया। यहां भी उन्होंने संबंधित एजेंसी एवं अधिकारियों जरुरी सूचनाएं दी। ज्ञात हो कि दमण का डोमेस्टिक एयरपोर्ट कुछ ही महीनों में बनकर तैयार हो जायेगा। यहां से नागरिक उड्डयन सेवाएं शुरु होने से पर्यटन की दिशा में दमण ऊंची छलांग लगायेगा। सूत्रों के मुताबिक प्रशासक प्रफुल पटेल दमण एयरपोर्ट से गोवा और दीव की विमान सेवा शुरु करने के लिए प्रयासरत है। इसके पीछे प्रशासक प्रफुल पटेल की मंशा पुर्तगाली सर्किट को जोडने की है। जिसके जरिए पुर्तगल (लिस्बन) से गोवा पहुंचने वाले पुर्तगाली पर्यटक दमण और दीव का भी आसानी से दौरा कर पायेंगे। जिससे इस प्रदेश को विदेशी पर्यटक भी अच्छी खासी संख्या में मिलेंगे। दादरा नगर हवेली में आयुर्वेदिक हॉस्पिटल एवं वेलनेस सेंटर बन जाने के बाद दादरा नगर हवेली जिला भी आयुर्वेदिक चिकित्सा का हब बन जायेगा। यहां बताना जरुरी है कि 2016 में संघ प्रदेश थ्रीडी की कमान संभालने के बाद प्रशासक प्रफुल पटेल ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, इंफ्रास्ट्रक्चर, अंत्योदय, गरीब कल्याण, सामाजिक सुरक्षा, चुस्त कानून व्यवस्था के लिए दिन-रात काम किया है। सात साल के बाद इस प्रदेश में उनके द्वारा किये गये कार्य अब धरातल पर दिखने लगे है। इसका लाभ भी इस प्रदेश के लाखों लोगों तक पहुंच रहा है।

Related posts

दमण और सिलवासा नगरपालिका के प्रमुख एवं उपप्रमुख का पद दूसरे टर्म के लिए महिलाओं के लिए आरक्षित होने के निर्देश से प्रदेश में नई चर्चा शुरु

Vijay Bhatt

मूसलाधार बारिश के चलते दमण जिले के कई निचले विस्तारों में भरा पानी: जनजीवन अस्त-व्यस्त

Vijay Bhatt

सबकी योजना, सबका विकास 2024-25 के प्लान को लेकर दाभेल ग्राम पंचायत में हुई ग्रामसभा

Vijay Bhatt

Leave a Comment