asliazadi
दमन, दानह, दीव की खबरें

पंचायती राज लोकतांत्रिक व्यवस्था के स्तंभ है: पीएम मोदी

– पीएम मोदी के मार्गदर्शन एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा की उपस्थिति में दमण में भाजपा का क्षेत्रीय पंचायती राज परिषद का हुआ प्रारंभ – लोकतंत्र की मजबूती शिखर पर जितनी है उससे ज्यादा नींव पर होती है: पीएम मोदी – हमारा लक्ष्य विकास को गांव-गांव तक पहुंचाना है: जे. पी. नड्डा – पीएम मोदी ने भ्रष्टाचार, वंशवाद और तुष्टीकरण के लिए ‘भारत छोड़ो’ का आह्वान किया है: जे. पी. नड्डा – संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा अध्यक्ष दीपेश टंडेल ने जिला पंचायतों के अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों के किया आह्वान अपने-अपने जिले का विकास मॉडल एक-दूसरे के साथ करे साझा – क्षेत्रीय पंचायती राज परिषद को पीएम मोदी ने वर्चुअली किया था संबोधित: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय, भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा अध्यक्ष दीपेश टंडेल, दमण-दीव सांसद लालू पटेल ने दीप प्रज्जवलितकर कार्यक्रम का कराया शुभारंभ – दो दिवसीय क्षेत्रीय पंचायती राज परिषद में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, दादरा नगर हवेली और दमण-दीव की जिला पंचायतों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ले रहे है हिस्सा – इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय पंचायती राज परिषद कार्यक्रम के कन्वीनर एवं प्रदेश भाजपा सचिव जिज्ञेश पटेल, दानह के पूर्व सांसद नटू पटेल, दमण जिला पंचायत प्रमुख जागृति पटेल, दानह जिला पंचायत प्रमुख दामजी कुराडा, दानह की पूर्व जिला पंचायत प्रमुख निशा भावर, संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्षा सिंपल टंडेल, दमण जिला भाजपा अध्यक्ष अस्पी दमणिया, जिला पंचायत सदस्य वर्षिका पटेल, रीना पटेल, सिंपल पटेल, सुनीता हलपति, कल्पेश पटेल, किरीट वाजा, धर्मेश सिंह चौहाण, सुनील पाटिल सहित भाजपा अग्रणियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही
असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 18 अगस्त। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा की उपस्थिति में दमण में दो दिवसीय क्षेत्रीय पंचायती राज परिषद के सम्मेलन का आज शुभारंभ हुआ। क्षेत्रीय पंचायती राज परिषद में 6 राज्यों से आए जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्षों को पीएम मोदी ने वर्चुअली संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्षेत्रीय पंचायती राज परिषद को संबोधित करते हुए कहा कि पंचायतें लोकतांत्रिक ढांचे का स्तंभ हैं। पीएम मोदी ने कहा कि जिला पंचायत सदस्यों को जिलों में आगे के विकास में योगदान देना चाहिए। पीएम मोदी ने कहा कि आपको (जिला पंचायत सदस्यों को) आम आदमी की समस्याओं को हल करने की दिशा में काम करना चाहिए। आपको अपने-अपने राज्यों में लोगों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने के लिए काम करना चाहिए और योगदान देना चाहिए। मोदी ने कहा कि आपको इस बात पर विचार करना चाहिए कि आपके जिले के छात्र 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में कैसे टॉप कर सकते हैं, खेलों में ख्याति प्राप्त कर सकते हैं या टीकाकरण कवरेज में आगे बढ़ सकते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि हम संगठन में विश्वास करते हैं, हम संस्कारों में विश्वास करते हैं, हम समर्पण में विश्वास करते हैं और हम सामूहिकता के मूल्यों के साथ सामूहिक जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ते हैं। जो भी जिम्मेदारी मिले हमें अपनी क्षमता बढ़ानी चाहिए, एक दूसरे से सीखना चाहिए, व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से एक दूसरे से जुड़े रहना चाहिए और एक दूसरे के संपर्क में रहना चाहिए और आपके क्षेत्र में क्या हो रहा है इसकी जानकारी एक दूसरे को जरूर देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती शिखर पर जितनी है उससे ज्यादा नींव पर होती है। हमारी लोकतांत्रिक संस्थाओं की नींव जितनी मजबूत होगी, उतना ही हम हर पल लोकतंत्र में रह सकेंगे। मेरा एक अनुभव रहा है, मेरा एक संगठन का व्यक्ति था, उसके कारण मुझे राज्य की ग्रास रूट लेवल की जानकारी जल्दी मिलती थी और जब मैं उन बातों को अफसरों के सामने रखता था तो अफसरों को आश्यर्च ​होता था। इससे वह हमेशा अर्लट रहते थे। आपको भी अपने जिले की हर जानकारी लगातार मिलती रहेगी तो वह आपकी परफॉर्मेंस को बढ़ा सकती है। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधित करते हुए कहा कि जब मैं गुजरात का मुख्यमंत्री था तब मैंने कार्यशैली बनाई थी। इसका मुझे बड़ा फायदा होता था। मैं हर वर्ष एक विषय तय करता था। मोदी जी ने कहा जैसे मैंने गर्ल चाइल्ड एजुकेशन का विषय चुना तो पुलिस विभाग, होमगार्ड और डॉक्टर सभी को अपने काम के अतिरिक्त कुछ समय इस पर भी काम करना होता था। जब पूरी शक्ति लगती थी तो बहुत बड़ी सफलता मिलती थी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के संगठन कार्यकर्ता सिर्फ राजनीति की नहीं विकास नीति के और काम कर रहा है, उन्होंने विश्वास जताया किस संगठन के साथ-साथ गांव का विकास मेरी माटी मेरा देश और हर गांव में 70 पौधे लगाने का आह्वान किया। इसके साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि एक साथ मिलकर सरकार की योजनाओं को आम जनता के साथ मिलकर योजना बनानी है और अपने जिले का बेहतर का स्कोर और सभी लोगों को इसका फायदा हो इस दिशा में काम करना है। जे. पी. नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की राजनीतिक संस्कृति को बदल दिया है और अब भाजपा कार्यकर्ता गरीबों और पीछे छूट गए लोगों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि मोदी ने भ्रष्टाचार, वंशवाद और तुष्टीकरण के लिए ‘भारत छोड़ो’ का आह्वान किया है। इसके लिए भी भाजपा कार्यकर्ता दृढ़ संकल्प के साथ काम करेंगे। संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपेश टंडेल ने प्रारंभ में 6 राज्य से आये हुए जिला पंचायत अध्यक्षों और उपाध्यक्षों का प्रदेश संगठन की ओर से स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश की अपने-अपने जिलों में अच्छे विकास कार्य हुए उससे विचारों के आदान-प्रदान करके दूसरे राज्यों के जिलों में जो अच्छी योजनाएं चलाई गई हो या विकास कार्य हुए हो उसे अपने-अपने जिला में भी बेहतर किया जा सकता है। इसके बाद भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार द्वारा किये गए कार्यों और राज्यों में उन जिला पंचायत अध्यक्षों द्वारा किये गए अच्छे कार्यों को बताया। इसमें भारत सरकार के योजनाओं की उपलब्धियां और जिन-जिन राज्यों में वहां के जिला पंचायत में जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा जो अच्छे योजनाओं के काम किए गए उसके प्रदर्शनी लगाई गई है। इसके पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय, भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा अध्यक्ष दीपेश टंडेल, दमण-दीव सांसद लालू पटेल ने दीप प्रज्जवलितकर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। इसके बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा का दानह जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्षा निशा भावर ने तिलक लगाकर स्वागत किया। इसके बाद संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा सचिव जिज्ञेश पटेल ने भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय पंचायती राज परिषद कार्यक्रम के कन्वीनर एवं प्रदेश भाजपा सचिव जिज्ञेश पटेल, दानह के पूर्व सांसद नटू पटेल, दमण जिला पंचायत प्रमुख जागृति पटेल, दानह जिला पंचायत प्रमुख दामजी कुराडा, दानह की पूर्व जिला पंचायत प्रमुख निशा भावर, संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्षा सिंपल टंडेल, दमण जिला भाजपा अध्यक्ष अस्पी दमणिया, जिला पंचायत सदस्य वर्षिका पटेल, रीना पटेल, सिंपल पटेल, सुनीता हलपति, कल्पेश पटेल, किरीट वाजा, धर्मेश सिंह चौहाण, सुनील पाटिल सहित भाजपा अग्रणियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंत में दमण जिला भाजपा अध्यक्ष एवं डीएमसी प्रेसिडेंट अस्पी दमणिया ने उपस्थित सभी का आभार प्रकट किया।

Related posts

पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत समृद्ध और विकसित देश बननेे की ओर अग्रसर: प्रफुल पटेल

Vijay Bhatt

संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा ने राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ में मिली भव्य जीत का मनाया विजयोत्सव

Vijay Bhatt

प्रशासक प्रफुल पटेल को जीएनएलयू के निदेशक प्रो. एस. शांथाकुमार ने जीएनएलयू द्वारा संकलित नये आपराधिक कानूनों की पुस्तिका भेंट की

Vijay Bhatt

Leave a Comment